{"_id":"657ec0a165e9ec8e3302caf1","slug":"mp-weather-meteorological-department-issued-alert-chances-of-rain-in-the-state-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP weather: बिगड़ा वेदर सिस्टम; हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP weather: बिगड़ा वेदर सिस्टम; हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Sun, 17 Dec 2023 04:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 17 Dec 2023 04:29 PM IST
सार
Madhya Pradesh Weather Today : मौसम विभाग के अनुसार वेदर सिस्टम की वजह से प्रदेश के मौसम में अचानक बदलाव दर्ज किया गया है। बारिश के बन रहे आसार।
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मौसम में अचानक ही बदलाव हुआ है। वेदर सिस्टम के चलते प्रदेश के कई हिस्सो में बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाओं ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है, जिसके चलते ठंड का असर भी बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार एक दो दिन में बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के उत्तर पश्चिमी हिस्से में एक साइक्लोनिक सर्कुलेश सक्रिय हुआ है, जिसकी वजह से आने वाले दिनों में बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश के बाद ठंड का असर भी बढ़ेगा। विभाग के अनुसार दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश वेदर सिस्टम की वजह से हवाओं ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रदेश में अब 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। आसमान में बादल छाए हुए हैं, जसकी वजह से बारिश की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
वेदर सिस्टम की वजह से पिछले कई दिनों से लगातार रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। विभाग के अनुसार प्रदेश के उमरिया, पचमढ़ी, रीवा, जबलपुर और ग्वालियर में अभी भी रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। भोपाल और इंदौर के संभागों में रात का तापमान 10 से 15 डिग्री के बीच है।
