{"_id":"67e4b14edb908c68d6055f50","slug":"mp-weather-madhya-pradesh-started-heating-up-day-temperature-reached-4-5-degrees-more-than-normal-heat-wave-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mp Weather: मध्य प्रदेश में इस सीजन में पहली बार 41 डिग्री पार पहुंचा दिन का पारा, मार्च में 2 दिन चलेगी लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mp Weather: मध्य प्रदेश में इस सीजन में पहली बार 41 डिग्री पार पहुंचा दिन का पारा, मार्च में 2 दिन चलेगी लू
Thu, 27 Mar 2025 07:53 PM IST
संदीप तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: संदीप तिवारी
Updated Thu, 27 Mar 2025 07:53 PM IST
सार
Mp Weather: मध्य प्रदेश में पिछले दो दिन से गर्मी ने अपना असर दिखना शुरू कर दिया है।तापमान 41 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है। कई शहरों में पारा सामान्य से 4.5 डिग्री तक अधिक है। मार्च के आखिरी 2 दिन में लू चलने के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले दो दिन से प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ा है। दिन में तीखी धूप खिल रही है। इस कारण लोग बचने के तरीके ढूंढते हैं। दूसरी ओर, कई शहरों में पारा सामान्य से चार से पांच डिग्री तक अधिक है। गुरुवार को प्रदेश में इस सीजन में पहली बार 41 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। खजुराहो सबसे गर्म रहा यहां का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश के 6 जिलों में 40 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मार्च के आखिरी दो दिनों में लू चलने के आसार हैं।
अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर तापमान
खजुराहो 41.4
दमोह 40.5
गुना 40.2
शिवपुरी 40.2
सतना 40.2
सागर 40.0
यह भी पढ़े-मध्यप्रदेश के 6 जिलों का तापमान 40 डिग्री पहुंचा, नर्मदापुरम रहा सबसे गर्म, पारा 40.9 डिग्री दर्ज
विज्ञापन
मार्च के आखिरी दो दिन प्रदेश में चलेगी लू
मार्च के आखिरी दो दिन प्रदेश में लू का असर रह सकता है। मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के जिलों में लू का असर रहने की संभावना है। इनमें रतलाम, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, धार आदि शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्यतः दिन का तापमान 40 डिग्री से अधिक या सामान्य से 4.6 डिग्री तक अधिक हो तो हीट वेव यानी लू की स्थिति मानी जाती है। अगले तीन 4 महीने तेज गर्मी पड़ेगी। मौसम विभाग ने मार्च से मई तक 15 से 20 दिन हीट वेव चलने का अनुमान जताया है। अप्रैल-मई में हीट वेव का असर ज्यादा हो सकता है। इस कारण 30 से 35 दिन तक गर्म हवा चल सकती है।