फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Rain and storm continue in many districts of the state, temperature reaches 46 degrees for t

Mp Weather Today: प्रदेश के कई जिलों में जारी रहा बारिश-आंधी की दौर, सीजन में पहली बार 46 डिग्री पहुंचा पारा

Mon, 19 May 2025 08:49 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 19 May 2025 08:49 PM IST
सार

प्रदेश में चार सिस्टम एक्टिव होने की वजह से तेज गर्मी, बारिश-आंधी का दौर जारी है। राजधानी भोपाल समेत 7 से ज्यादा जिलों में तेज हवाओं के साथ पानी गिरा। वहीं  सीजन में पहली खजुराहों का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 

विज्ञापन
MP Weather Today: Rain and storm continue in many districts of the state, temperature reaches 46 degrees for t
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में चार सिस्टम एक्टिव होने की वजह से तेज गर्मी, बारिश-आंधी का दौर जारी है। सोमवार को राजधानी भोपाल समेत 7 से ज्यादा जिलों में तेज हवाओं के साथ पानी गिरा। वहीं  सीजन में पहली खजुराहों का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। भोपाल में शाम को बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। शहर के एमपी नगर और कटारा हिल्स समेत कई इलाकों में करीब 10 मिनट तक बारिश हुई। 
विज्ञापन



22 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 22 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में इंदौर, जबलपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, हरदा, बैतूल, मंडला, अनूपपुर के अमरकंटक, डिंडौरी, रीवा, मऊगंज, मैहर, विदिशा, अशोकनगर, सागर, शिवपुरी, सीहोर, देवास, बुरहानपुर और आगर शामिल है। यहां बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन



मध्य प्रदेश अधिकतम तापमान वाले पांच शहर
शहर         अधिकतम तापमान

खजुराहो      46 डिग्री
नौगांव          44.7 डिग्री,
टीकमगढ़     44.6 डिग्री
शिवपुरी       44 डिग्री
भोपाल        40.2 डिग्री


प्रदेश अधिकतम तापमान वाले शहर
 43.2 डिग्री, ग्वालियर में 43.1 डिग्री, दमोह में 43 डिग्री, सीधी में 42.8 डिग्री, गुना में 42.7 डिग्री, सागर में 41.7 डिग्री, रीवा में 41.4 डिग्री, मंडला में 41 डिग्री, शाजापुर में 40.8 डिग्री, उमरिया में 40.5 डिग्री, रतलाम में 40.4 डिग्री और नर्मदापुरम में 40.2 डिग्री रहा। भोपाल में 40.2 डिग्री,  इंदौर में 38.6 डिग्री, उज्जैन में 40.5 डिग्री, जबलपुर में 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-एमपी के 700 स्कूलों में शुरू होगी व्यावसायिक शिक्षा, भारत सरकार से विभाग के प्रस्ताव को मिली मंजूरी


इसलिए बदला प्रदेश का मौसम
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि वर्तमान में चार साइक्लोनिक45 सर्कुलेशन और एक टर्फ एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। कल यानी, 20 मई से ज्यादा असर देखने को मिलेगा। 21 और 22 मई को ज्यादातर जिलों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें-सीएम डॉ. यादव बोले-कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा से ही प्रदेश बना अग्रणी राज्य



अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

20 मई: ग्वालियर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर,भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी और दतिया में हीट वेव यानी, गर्म हवाएं चल सकती है। प्रदेश के बाकी हिस्से में गरज-चमक, तेज आंधी और हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा। इनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, जबलपुर, रीवा, शहडोल, नर्मदापुरम संभाग के जिले शामिल हैं।

21 मई: इस दिन भी प्रदेश में आंधी, बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, चंबल, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, सागर और जबलपुर संभाग में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर ऐसे जिले हैं, जहां मौसम साफ रह सकता है।

22 मई: निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर को छोड़ प्रदेश के बाकी हिस्से में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज आंधी, हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, गरज-चमक की स्थिति भी बनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed