फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Forecast Today: IMD Rain Alert To Rain alert in eight districts Madhya Pradesh Mausam News in Hindi

MP Weather Today: प्रदेश मौसम के दिखे दो रंग, आज भी कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जाने कैसा रहेगा मौसम?

Tue, 03 Sep 2024 01:49 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 03 Sep 2024 01:49 PM IST
सार

MP Weather Update Today: आज प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कई जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। विंध्य क्षेत्र के जिलों में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।
 

विज्ञापन
MP Weather Forecast Today: IMD Rain Alert To Rain alert in eight districts Madhya Pradesh Mausam News in Hindi
मप्र में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी है। वहीं, कई क्षेत्रों में धूप भी खिल रही है। 5 सितंबर से बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया यानी निम्न दाब क्षेत्र एक्टिव हो रहा है। इसका असर अगले 2-3 दिन में प्रदेश में देखने को मिल सकता है। मंगलवार को भी 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कई जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। विंध्य क्षेत्र के जिलों में मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

विज्ञापन


जानें किन जिलों में होगी बारिश और कहां मौसम रहेगा साफ?
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार मंगलवार को  इंदौर-उज्जैन संभाग के 8 जिले- झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, इंदौर, रतलाम, धार और देवास में तेज बारिश का अलर्ट है। भिंड में भी बारिश होगी। वहीं, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल और अनूपपुर में धूप खिलने का अनुमान है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।दरअसल सितंबर की शुरुआत तेज बारिश के साथ हुई है। सोमवार को भोपाल में आधा इंच पानी गिर गया। इंदौर, रायसेन, उज्जैन, बैतूल, दमोह, शिवपुरी, खंडवा, जबलपुर, रतलाम सागर, सतना, टीकमगढ़ में भी बारिश हुई। रात में बारिश का दौर बना रहा।
विज्ञापन


राजधानी के सभी डैम के गेट एक साथ खुले
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो गया है।इस मानसून सीजन में पहली बार भोपाल के सभी डैम के गेट एक साथ खुले हुए हैं।कलियासोत-केरवा के 2 और भदभदा-कोलार डैम का एक-एक गेट खुला है। डैम के कैचमेंट एरिया में लगातार बारिश हो रही है। इससे मंगलवार को भी गेट खुले रह सकते हैं। दूसरी ओर, पूरा जिला तरबतर हो गया है। अब तक करीब 42 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 111 प्रतिशत है। मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को भी बारिश का दौर जारी रहेगा। लगातार दो दिन में डेढ़ इंच बारिश हो चुकी है। इससे बड़ा तालाब फुल हो गया और भदभदा डैम का एक गेट खुला रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed