फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Forecast Today: IMD Rain Alert Areas Madhya Pradesh Mausam News in Hindi

MP Weather Today: आज भी प्रदेश के कई जिलों में होगी बारिश, भोपाल में खिली धूप, जानें कहां-कैसा रहेगा मौसम?

Wed, 04 Sep 2024 12:23 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 04 Sep 2024 12:23 PM IST
सार

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में जून, जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश दर्ज की गई। अब सितंबर भी जमकर बरस रहा है। इससे कई जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। सबसे ज्यादा पानी मंडला में 47.19 इंच गिर चुका है।

विज्ञापन
MP Weather Forecast Today: IMD Rain Alert Areas Madhya Pradesh Mausam News in Hindi
मप्र में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि बुधवार को भी 5 जिलों में बरसात का अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों को देखें तो प्रदेश में अभी तक 95 फीसदी बारिश का कोटा पूरा हो गया है। प्रदेश में एवरेज 35.3 इंच बारिश हो चुकी है। 2 इंच पानी और गिरते ही इस साल सामान्य बारिश का कोटा फुल हो जाएगा। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन तक प्रदेश में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


आज के लिए मौसम विभाग का अलर्ट 
श्योपुर, गुना, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, खंडवा, देवास, हरदा, मुरैना, भिंड, छतरपुर खजुराहो, आगर में बिजली के साथ मध्यम गरज के साथ हल्की बारिश और आंधी आने की संभावना है।  भोपाल, अलीराजपुर, अशोकनगर, विदिशा, दमोह, शिवपुरी, बड़वानी, धार।मांडू, शाजापुर, खरगोन महेश्वर, बुरहानपुर, बालाघाट, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, इंदौर, पर आकाशीय बिजली के साथ बारिश हो सकती है। उज्जैन महाकालेश्वर, सीहोर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, सिवनी, दतिया, पन्ना हल्की बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन


कई जिलों में बारिश का कोटा पूरा
मध्य प्रदेश में जून, जुलाई और अगस्त में अच्छी बारिश दर्ज की गई। अब सितंबर भी जमकर बरस रहा है। इससे कई जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। सबसे ज्यादा पानी मंडला में 47.19 इंच गिर चुका है। सिवनी में 46 इंच से ज्यादा बारिश हुई है। सबसे अधिक बारिश वाले टॉप-10 जिलों में मंडला के साथ सिवनी, छिंदवाड़ा, श्योपुर, डिंडौरी, सीधी, भोपाल, नर्मदापुरम, रायसेन और सागर शामिल हैं। इधर प्रदेश बांधों में जलस्तर बढ़ा है। दो दिन से भोपाल के 3 डैम- कलियासोत, केरवा और भदभदा के गेट खुले रहे। वहीं, कोलार डैम का एक गेट खोला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून ट्रफ अभी प्रदेश से दूर
मौसम केंद्र के सीनियर वैज्ञानिक डॉ वेद प्रकाश ने बताया कि लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ अभी प्रदेश से दूर है। फिर भी कहीं-कहीं तेज और हल्की बारिश होने का अनुमान है। अगले 24 घंटे में झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, डिंडौरी, सिवनी, बालाघाट जिलों में कहीं-कहीं तेज या भारी बारिश हो सकती है। वहीं, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को नर्मदापुरम, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, नौगांव में भी बारिश हुई। सबसे ज्यादा पानी धार में ढाई इंच गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed