फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Forecast Today IMD Alert for Heavy Rainfall in Indore Ujjain Dewas Vidisha Khargone News in Hindi

Weather News: जारी रहेगा मध्य प्रदेश में बारिश का दौर, आज 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, बांध के खुलेंगे गेट

Wed, 21 Aug 2024 10:37 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 21 Aug 2024 10:37 AM IST
सार

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में एक बार फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार 16 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। वहीं बुधवार को इंदौर, उज्जैन समेत 12 जिलों में तेज बारिश के आसार हैं। लो प्रेशर एरिया के स्ट्रॉन्ग होने से 23, 24 अगस्त को पूरे एमपी में बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
MP Weather Forecast Today IMD Alert for Heavy Rainfall in Indore Ujjain Dewas Vidisha Khargone News in Hindi
एमपी मौसम खबर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईएमडी भोपाल के मुताबिक, इन आने वाले दो दिनों में प्रदेश के 26 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। इधर हो रही बारिश से प्रदेश के बड़े डैम-कोलार, बाणसागर, कुंडालिया, बरगी, इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर, कलियासोत, भदभदा, केरवा का जलस्तर बढ़ रहा है। मंगलवार को हुई बारिश से भी डैम में पानी बढ़ गया है। जानकारी के अनुसार लगातार बारिश होती रही तो डैम के गेट फिर से खुल जाएंगे। 

विज्ञापन


विज्ञापन


भारी बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश मौसम विभाग में आज के लिए अलर्ट जारी किया है जिसके अनुसार रतलाम, उज्जैन, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, डिंडौरी में तेज बारिश हो सकती है। वहीं ग्वालियर, भोपाल, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सिस्टम कर रहा बारिश
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश के अनुसार वर्तमान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस, मानसून ट्रफ और 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का असर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। बुधवार को भी इसी सिस्टम की वजह से बारिश होगी। 22 अगस्त को बारिश का दौर रहेगा।उन्होंने ने बताया कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी की तरफ लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। यह अगले 2 से 3 दिन में आगे बढ़ेगा। इसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा। करीब आधे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

इन जिलों में हुई ज्यादा बारिश
सामान्य बारिश की बात करें तो मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार सिवनी, निवाड़ी, भिंड और श्योपुर आगे निकल गए हैं। इन जिलों ने सामान्य बारिश का आंकड़ा पार कर लिया है। श्योपुर में 143 फीसदी बारिश हो चुकी है। सबसे ज्यादा बारिश के मामले में मंडला आगे है। यहां 43 इंच पानी गिर चुका है। यहां की सामान्य बारिश 47 इंच है। सबसे ज्यादा पानी गिरने वाले टॉप-10 जिलों में मंडला, सिवनी, श्योपुर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, रायसेन, डिंडौरी, सागर, सीधी और गुना शामिल हैं। भोपाल में 33.33 इंच पानी गिर चुका है। यह सीजन की करीब 90 प्रतीक बारिश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed