फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather: Cold knocks in Madhya Pradesh, maize washed away due to rain in Chhindwara

MP Weather: मप्र में ठंड की दस्तक, ग्वालियर- पचमढ़ी और राजगढ़ में ठंडी रातें, छिंदवाड़ा में बारिश से मक्का बहा

Fri, 18 Oct 2024 08:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 18 Oct 2024 08:50 PM IST
सार

मप्र में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। कई जिलों में ठंड की दस्तक शुरू हो गई है तो शुक्रवार को छिंदवाड़ा में दोपहर के समय अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे कुसमैली अनाज मंडी में खुले में रखा मक्का बह गया। अनुमान जताया जा रहा है कि दिवाली तक सर्दी का असर महसूस होने लगेगा। 

विज्ञापन
MP Weather: Cold knocks in Madhya Pradesh, maize washed away due to rain in Chhindwara
छिंदवाड़ा में बारिश से मंडी में रखी मक्का बह गई. - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में ठंड ने अपनी दस्तक देना शुरू कर दिया है। ग्वालियर, पचमढ़ी, रीवा और राजगढ़ में रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। भोपाल और इंदौर में भी रात का तापमान गिरकर 21-22 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिवाली तक प्रदेश के अधिकतर शहरों में रातें ठंडी हो जाएंगी और तापमान में और गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन


छिंदवाड़ा में अचानक बारिश, मक्का बहा
शुक्रवार को छिंदवाड़ा में दोपहर के समय अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे कुसमैली अनाज मंडी में खुले में रखा मक्का बह गया। मंडी निरीक्षक विकास जैन ने बताया कि खरीदी के बाद मक्का खुले में रखा गया था, जो तेज बारिश के कारण पानी में बह गया। छिंदवाड़ा में सुबह से ही घने बादल छाए हुए थे, जो दोपहर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश में बदल गए।
विज्ञापन


12 जिलों में हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अगले दो दिनों तक हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है। लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण यह मौसम परिवर्तन हो रहा है। विभाग ने बताया कि 20 अक्टूबर के बाद सिस्टम की सक्रियता कम हो जाएगी और बारिश का दौर थमने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों बदला मौसम?
दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी तटीय तमिलनाडु के ऊपर बना लो प्रेशर एरिया आगे बढ़कर डिप्रेशन में बदल जाएगा, जिससे मध्यप्रदेश में भी इसका असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी सक्रिय हैं, जिससे प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में बारिश और मौसम में बदलाव हो रहा है।

अगले 24 घंटे में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है। वहीं, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर जैसे शहरों में मौसम साफ रहेगा और धूप निकली रहेगी।

रातें ठंडी, तापमान 20 डिग्री से कम
ग्वालियर, पचमढ़ी, रीवा और राजगढ़ में रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ चुका है। पचमढ़ी, जो प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन है, में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया है। यहां हरियाली के कारण तापमान सबसे कम रहता है। खजुराहो और नौगांव में भी रात का तापमान 20 डिग्री से कम हो गया है। इंदौर और भोपाल में भी रात का तापमान 22 डिग्री से नीचे पहुंच चुका है।


दिन के तापमान में भी गिरावट
पचमढ़ी समेत कई शहरों में दिन का तापमान भी घटा है। गुरुवार को पचमढ़ी में दिन का तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं शिवपुरी में 28 डिग्री और सिवनी में 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed