फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Bhopal was very hot throughout day got relief from rain in evening Ratlam hottest area of state

MP Weather: दिन भर खूब तपा भोपाल, शाम को बारिश से मिली राहत, रतलाम रहा प्रदेश का सबसे गर्म इलाका

Wed, 22 May 2024 09:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 22 May 2024 09:05 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में दिन भर की भीषण गर्मी के बाद शाम को शहर के कई इलाकों में बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं, रतलाम प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा।

विज्ञापन
MP Weather Bhopal was very hot throughout day got relief from rain in evening Ratlam hottest area of state
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस समय मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। राजधानी भोपाल में बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। यहां का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री दर्ज किया गया। इसके बाद शाम को मौसम में अचानक परिवर्तन के साथ बारिश हुई, जिसके बाद लोगों को राहत मिली। वहीं, लगातार दूसरे दिन प्रदेश में रतलाम सबसे गर्म रहा। यहां का पारा 45 डिग्री दर्ज किया गया। इधर, इंदौर भी सीजन का सबसे हॉट रहा।

विज्ञापन


बुधवार को भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री, इंदौर में 43.4 डिग्री, ग्वालियर में 43.7 डिग्री, उज्जैन में 43.8 डिग्री और जबलपुर में पारा 42 डिग्री तापमान रहा। वहीं, शिवपुरी, सागर, नौगांव, दतिया, गुना, खजुराहो, खंडवा, खरगोन, शाजापुर, दमोह और धार में तापमान 44 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। इधर भोपाल के साथ सीहोर के बुधनी में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने  बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट में आंधी-बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन


प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

रतलाम 45 डिग्री
भोपाल 43.9 डिग्री
उज्जैन 43.8 डिग्री
ग्वालियर 43.7 डिग्री
इंदौर 43.4 डिग्री
जबलपुर 42 डिग्री

गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, 48 डिग्री पार जाएगा तापमान
मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी से लोगों की हालत खारब है। 25 मई से नौतपा लगने वाला मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरन प्रदेश का तापमान 48 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है। गौरतलब है कि इस समय प्रदेश के ग्वालियर चंबल क्षेत्र में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों के हीट वेब का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के कारण लोग उमस से परेशान हैं। मौसम विभाग ने 25 मई से नौतपा के दौरान प्रदेश वासियों को तैयार रहने के लिए कहा है। इस दौरान मध्यप्रदेश के कई जिलों का तापमान 45 डिग्री के पार ही रहेगा। प्रदेश के ज्यादातर जिले भीषण लू की चपेट में रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


हीट वेब का ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग की तरफ से अगले तीन दिनों तक ग्वालियर चंबल क्षेत्र में हीट वेब का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि नौतपा 24 तारीख से ही अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर देगा। ऐसा इसलिए क्योंकि नौतपा के एक दिन पहले से ही लू चल सकती है। लोगों को दोपहर में घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed