{"_id":"6582d3211c413ea35d03ab98","slug":"mp-vidhansabha-committee-formed-for-nehru-picture-vijayvargiya-said-a-museum-will-be-built-like-this-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Vidhansabha: नेहरू तस्वीर के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने बनाई कमेटी, विजयवर्गीय बोले- ऐसे तो संग्रहालय बन जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Vidhansabha: नेहरू तस्वीर के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने बनाई कमेटी, विजयवर्गीय बोले- ऐसे तो संग्रहालय बन जाएगा
Wed, 20 Dec 2023 05:12 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 20 Dec 2023 05:12 PM IST
सार
विधानसभा में सदन के अंदर लगी नेहरू की तस्वीर वहां से गांधी नेहरू हॉल में पहुंच गई है, लेकिन इस पर विवाद अभी भी जारी है। कांग्रेस तस्वीर को वापस सदन में अंदर लगाए जाने के लिए अड़ा है।
विज्ञापन
मप्र विधानसभा में आसंदी के पीछे लगी नेहरू की तस्वीर हटाने पर विवाद जारी है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश विधानसभा में स्पीकर की आसंदी के पीछे लगी प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर हटाए जाने से उपजा विवाद सदन में तीसरे दिन भी जारी रहा। अब विधायकों की एक कमेटी इस विवाद को सुलझाने का काम करेगी। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मामले में कमेटी बनाकर निर्णय लिए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
नवनिर्वाचित स्पीकर तोमर ने आसंदी से ये व्यवस्था देते हुए कहा कि सभी महापुरुषों का हम सम्मान करते हैं, लेकिन सदन में तस्वीर किस की लगे और किस की नहीं, इस पर निर्णय लेने के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी जो आगे इस पर फैसला करेगी। विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद तोमर की यह पहली घोषणा है। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार 21 दिसंबर सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन
कांग्रेस ने दिया जोर
इसके पहले कांग्रेस से विधायक रामनिवास रावत ने कहा कि अध्यक्ष जी मैंने एक प्रस्ताव दिया था कि पंडित नेहरू की जो तस्वीर हटाई गई है उससे वापस सदन में अंदर लगाया जाए। इस पर भाजपा विधायक कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि अध्यक्ष जी इसके लिए एक कमेटी बना दी जाए। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा अध्यक्ष जी इसके लिए कमेटी बनाए जाने की आवश्यकता नहीं है। पंडित नेहरू देश के प्रथम प्रधानमंत्री थे। उनकी तस्वीर लगाई जाना चाहिए।
विज्ञापन
सदन के बाहर कांग्रेस ने गाए भजन
इधर, नेहरू की तस्वीर हटाए जाने से नाराज कांग्रेस विधायकों ने सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में गांधीजी की मूर्ति के सामने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायकों ने रघुपति राघव राजा राम भजन गाकर अपना विरोध जताया। उनका कहना था कि पंडित नेहरू की तस्वीर हटाना उचित नहीं है। उनकी तस्वीर को पूरे सम्मान के साथ वापस लगाया जाना चाहिए।
बाबा साहब की तस्वीर हटाना और अधिक अपमानजनक
नेहरू की तस्वीर को लेकर कांग्रेस की मांग पर कैलाश विजयवर्गीय ने सदन के बाहर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि समिति इस पर निर्णय लेगी। इसके लिए समिति का गठन किया जा रहा है। मांग के अनुसार तस्वीर लगाई जाएगी तो सदन संग्रहालय बन जाएगा। बाबा साहब की तस्वीर हटाकर नेहरू की तस्वीर लगाना और अधिक अपमानजनक है।
