फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: VD Sharma said- Priyanka Gandhi will have to answer, BJP will file FIR against the letter issued by Congre

MP : VD शर्मा बोले- प्रियंका गांधी को जवाब देना होगा,कांग्रेस द्वारा जारी पत्र के खिलाफ FIR दर्ज कराएगी BJP

Sat, 12 Aug 2023 02:51 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 12 Aug 2023 02:51 PM IST
सार

कांग्रेस द्वारा जारी 50 प्रतिशत कमीशन के पत्र पर राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने पत्र को फर्जी बताते हुए बड़ा अपराध करने की बात कही है। साथ ही इस मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच थाने में एफआईआर कराएगी। 

विज्ञापन
MP: VD Sharma said- Priyanka Gandhi will have to answer, BJP will file FIR against the letter issued by Congre
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की तरफ से जारी 50% कमीशन वाले पत्र पर जमकर हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कमीशन के नाम पर फर्जी पत्र जारी कर कांग्रेस ने बड़ा अपराध किया है। मध्य प्रदेश की  छवि खराब कर प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता का अपमान किया। कांग्रेस के मिस्टर बंटाधार एवं करप्टनाथ ने प्रियंका गांधी को भी झूठी साजिश में शामिल किया। इससे कांग्रेस का वास्तवि चरित्र देश के सामने आ गया है। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने शनिवार को कहा कि कमीशन के नाम पर कांग्रेस द्वारा फर्जी पत्र जारी करने पर प्रियंका गांधी को जवाब देना होगा, यह साजिश है, कांग्रेस ने अपराध किया है, बीजेपी कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि मिस्टर बंटाधार मिस्टर करप्टनाथ जी मध्य प्रदेश की जनता को एक  झूठा पत्र जारी करके गुमराह करने का प्रयास किया है। इसका जवाब ही नहीं कड़ा जवाब मिलेगा। एक-एक कार्यकर्ता इसका जवाब देगा। प्रियंका गांधी को भी इसका जवाब देना पड़ेगा। इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। यह एक साजिश है, आपने अपराध किया है। साइबर क्राइम के तहत भी, एक दल को बदनाम करने, उसकी भावनाओं को आहत करने का काम किया है। 
विज्ञापन


प्रदेश की जनता आपको जवाब देंगी 
वीडी शर्मा ने कहा कि अगर आप इसका जवाब नहीं देंगे, तो मध्य प्रदेश की जनता आपको जवाब देगी। हमने काम किया है और काम करते हैं। तुम्हारा छल कपट झूठा यहां नहीं चलने वाला है। कर्नाटक में कुछ चीज करके आप कुछ सफल हो गए। यह मध्य प्रदेश है, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदेश है। शर्मा ने कहा कि कानूनी कार्रवाई करेंगे साइबर क्राइम के तहत जेल भेजने का काम करेंगे। एक नहीं बचेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed