फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Preparations for Khelo MP Youth Games have intensified, it will start from 13 December in 313 development

Mp: खेलो एमपी यूथ गेम्स की तैयारी हुई तेज,13 दिसंबर से चार चरणों में जिला स्तर पर 313 विकासखंड से होगी शरुआत

Mon, 30 Sep 2024 08:49 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 30 Sep 2024 08:49 PM IST
सार

प्रदेश में खेलो एमपी यूथ गेम्स की तैयारी तेज हो गई है। खेल मंत्री सारंग ने बताया कि प्रदेश में 13 दिसंबर से खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन चार चरणों में किया जाएगा । विकासखंड स्तर से इन खेल की शुरुआत होगी।
 

विज्ञापन
MP: Preparations for Khelo MP Youth Games have intensified, it will start from 13 December in 313 development
खेल मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में दिसंबर माह में होने वाले खेलो एमपी यूथ गेम्स को लेकर तैयारी तेज हो गई है। सोमवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेलो एमपी यूथ गेम्स 2024 की तैयारियों के संबंध में टीटी नगर स्टेडियम में खेल एवं युवा कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि खेलों एमपी यूथ गेम्स 2024 के माध्यम से हमारे प्रदेश के हर खेल में प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार हो सके इसके लिए समिति चयन प्रक्रिया तैयार करें। वहीं स्कूल शिक्षा व जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के साथ भी समन्वय किया जाए। उन्होंने खेलो एमपी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश की टीमों में प्राथमिकता देने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन




विकासखंड स्तर से खेल की होगी शुरुआत
चार चरणों में होगा खेलो एमपी यूथ गेम्स सारंग ने बताया कि प्रदेश में 13 दिसंबर से खेलो एमपी यूथ गेम्स का आयोजन चार चरणों में किया जा रहा है। विकासखंड स्तर से इन खेल की शुरुआत होगी, जिसमें जिला, संभाग और फिर राज्य स्तर पर जाकर खिलाड़ी अपना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर 313 विकासखंड, संभाग स्तर पर 55 जिले, राज्य स्तर पर प्रदेश के 8 संभाग भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर, रीवा, सागर, उज्जैन, शहडोल की टीमों की सहभागिता होगी। वहीं प्रदेश के 7 शहरों में राज्य स्तरीय आयोजन किए जाएंगे।
विज्ञापन



इन खेलों को किया गया है शामिल
सारंग ने बताया कि खेलो एमपी यूथ गेम्स में एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, फुटबॉल, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, मलख्मब, तैराकी, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, टेबल-टैनिस, योगासन, बालीबॉल, टेनिस, क्रिकेट, शतरंज, ताईक्वांडो, फैंसिंग, रोईंग, कयाकिंग-कैनोइंग, शूटिंग एवं आर्चरी शामिल हैं। इसके अलावा कराते को भी शामिल किया जा सकता है। खेलमंत्री ने कहा कि इस पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कमल चावला को किया सम्मानित
बैठक से पहले मंत्री सारंग ने प्रदेश के स्नूकर खिलाड़ी कमल चावला से भेंट कर विश्व सिक्स रेड स्नूकर चैम्पियनशिप जीतने पर बधाई प्रेषित करते हुए उन्हें सम्मानित किया। मंत्री सारंग ने कहा कि श्री चावला की यह उपलब्धि अनेक युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कठिन मुकाबले में पाकिस्तान के पूर्व प्रोफेशनल खिलाड़ी को टक्कर देते हुए यह खिताब अपने नाम किया है, जिससे आज पूरा देश व प्रदेश गौरवांवित हुआ है। उल्लेखनीय है कि कमल चावला एशियन टीम स्नूकर, वर्ल्ड मास्टर स्नूकर सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed