फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Three dozen leaders left BJP in MP in five months, tomorrow former MPs will also join Congress

MP Politics: एमपी में पांच माह में तीन दर्जन नेताओं ने छोड़ी भाजपा, कल पूर्व सांसद भी थामेंगे कांग्रेस का हाथ

Tue, 19 Sep 2023 09:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 19 Sep 2023 09:26 PM IST
सार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले असंतुष्ठ और नाराज नेताओं का मनमाने की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई। इसके बावजूद भजपा से नेताओं का जाने का सिलसिला नहीं रूक रहा है।

विज्ञापन
MP Politics: Three dozen leaders left BJP in MP in five months, tomorrow former MPs will also join Congress
कांग्रेस कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लगातार भाजपा नेताओं का पार्टी से मोहभंग हो रहा है। पिछले पांच माह में तीन दर्जन से ज्यादा नेता भाजपा छोड़ चुके हैं। अब इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा छोड़कर पूर्व सांसद बोधसिंह कांग्रेस क सदस्यता लेंगे। इसके अलावा रीवा और बुदनी विधानसभा से भी कई नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले असंतुष्ठ और नाराज नेताओं का मनमाने की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई। इसके बावजूद भजपा से नेताओं का जाने का सिलसिला नहीं रूक रहा है। पार्टी में अधिकतर नेता भाजपा छोड़ने का कारण नए लोगों के आने से पुराने की उपेक्षा करना बता रहे है। उनका कहना है कि उनकी ना तो संगठन में पूछपरख हो रही है और उनकी कोई सुनवाई हो रही है। भाजपा के लिए मुश्किलें इसलिए बढ़ सकती है क्योंकि इनमें कई नेता का अच्छा जनाधार है। इसमें इसमें पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, विधायक और पूर्व जनप्रतनिधि के बच्चे शामिल है। अब बुधवार को बालाघाट से पूर्व सांसद बोधसिंह के साथ ही टीकमगढ़, रीवा और बुधनी से कई नेता कांग्रेस की सदस्यता लेने वाले है। हालांकि इसको लेकर कोई कुछ नहीं कह रहा है। 
विज्ञापन


इससे पहले यह कद्दावर नेता शामिल हुए 
नर्मदापुरम के नेता और दो बार भाजपा के विधायक रहे गिरिजाशंकर शर्मा हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए। गिरिजाशंकर शर्मा पूर्व स्पीकर और विधायक सीताशरण शर्मा के भाई है। पूर्व सांसद माखन सिंह सोलंकी, सेवड़ा से पूर्व विधायक राधेलाल बघेल, जन संघ के संस्थापक सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र और पूर्व मंत्री दीपक जोशी, पूर्व विधायक देशराज सिंह के पुत्र यादवेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक भंवर सिंह शेखावत, भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी समेत कई नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस में भी विरोध हुआ शुरू 
भाजपा से नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने का विरोध भी शुरू हो गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह नेता टिकट कटने के चलते कांग्रेस में शामिल हो रहे है। ऐसे में इनको पार्टी में भले ले लें, लेकिन यदि टिकट दिया गया तो इसका विरोध होगा। बालाघाट की कटंगी के नेता बोधसिंह का कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले ही विरोध भी शुरू हो गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed