फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: State election in-charge Bhupendra Yadav and co-in-charge Ashwini Vaishnav reached Bhopal

MP Politics: प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव भोपाल पहुंचे

Sat, 15 Jul 2023 01:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 15 Jul 2023 01:15 PM IST
सार

प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव को बनाने के बाद भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। नरेंद्र सिंह तोमर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है। 

विज्ञापन
MP Politics: State election in-charge Bhupendra Yadav and co-in-charge Ashwini Vaishnav reached Bhopal
प्रदेश चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी भोपाल पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले चुनाव के लिए भाजपा में अपनी तैयारी तेज कर दी है। चुनाव की रणनीति बनाने और उसके क्रियान्वयन को लेकर प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी ववैष्णव भोपाल पहुंचे गए। प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शुक्रवार शाम ही भोपाल आ गए थे। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव तीन दिन सोमवार तक भोपाल में ही रहेंगे। वह यहां चुनाव के लिए बनने वाली कमेटियों के नाम फाइनल करेंगे। इसके साथ ही चुनावी सांग्स,गीत भी फाइनल करेंगे। चुनाव प्रभारी रविवार को भाजपा मुख्यालय में चुनाव कार्यालय का उदघाटन भी करेंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सिंह यादव और सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव को बनाने के बाद भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। नरेंद्र सिंह तोमर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किया है। नरेंद्र सिंह तोमर संगठनात्मक क्षमता के साथ ही प्रशासन पर मजबूत पकड़ और कुशल रणनीतिकार के रूप में जाने जाते हैं। 2008 और 2013 के चुनाव में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे है। उस समय पार्टी की जीत का श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की जोड़ी को ही दिया जाता है। शिवराज सिंह चौहान भी तोमर को सबसे विश्वसनीय और कर्मठ मानते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार में कृषि मंत्री तोमर मुरैना से सांसद है। इससे पहले ग्वालियर से सांसद चुने गए थे। वह शिवराज सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके है। चुनाव प्रबंधन समिति के पास टिकट वितरण, रणनीति  से लेकर डैमेज कंट्रोल से लेकर चुनाव से प्रबंधन का काम होता है। तोमर की मजबूती कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव है। ग्वालियर-चंबल के अलावा प्रदेश के कार्यकर्ताओं में भी उनका प्रभाव है। तोमर बिहार, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी भी रह चुके है।   


भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति का संयोजक नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई दी है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के वृहद संगठनात्मक अनुभव एवं कौशल, भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों, संगठन तंत्र की शक्ति के आधार पर विधानसभा चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी 51 प्रतिशत वोट शेयर को प्राप्त करते हुए 200 पार के लक्ष्य को हासिल करेंगी। प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सशक्त और जनकल्याणकारी  सरकार पुनः बनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed