फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Shivraj targeted PCC Chief, said- Kamal Nath is an example of fake face being revealed

MP Politics: शिवराज ने PCC चीफ पर साधा निशाना, कहा- नकली चेहरा सामने आए, असली छिपा रहे इसका उदाहरण हैं कमलनाथ

Fri, 22 Sep 2023 01:41 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 22 Sep 2023 01:41 PM IST
सार

पांढुर्णा में शिवाजी महाराज की मूर्ति के अनावरण को लेकर सीएम ने कमलनाथ पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ये वे कमलनाथ हैं जिन्होंने सौंसर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा नहीं लगने दी। छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने का काम कमलनाथ ने किया था।

विज्ञापन
MP Politics: Shivraj targeted PCC Chief, said- Kamal Nath is an example of fake face being revealed
शिवराज सिंह चौहान-कमलनाथ - फोटो : Facebook

विस्तार

नकली चेहरा सामने आए और असली सूरत छिपी रहे इसका उदाहरण हैं कमलनाथ। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज (शुक्रवार) भोपाल में जंबूरी मैदान में पत्रकारों से चर्चा में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पर जमकर हमला बोला। वे यहां भाजपा महाकुंभ की तैयारियों से संबंध में रखी बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। मीडिया से चर्चा में पांढुर्णा में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण किए जाने पर सीएम शिवराज ने कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये वे कमलनाथ हैं, जिन्होंने सौंसर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा नहीं लगने दी। छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने का काम कमलनाथ ने किया था। उस समय हमारी सरकार नहीं थी लेकिन मैं खुद वहां गया था। मैंने आंदोलन किया था। सीएम ने कहा कि जो नकली और मौसमी होते हैं वह राम की भी पूजा करते हैं। अब छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा लगाने का काम कर रहे हैं। इसके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घर-घर गंगा जल बांटने के कांग्रेस अभियान पर भी चुटकी ली। उन्होंने कहा कि जनता हम पर विश्वास करती है, इसलिए हम को कसम खाने की जरूरत नहीं है। जो झूठे हैं उनको झूठी कसमें खानी पड़ती हैं इसलिए कांग्रेस गंगा जल ले जाये या नर्मदा जल क्या फर्क पड़ता है। गौरतलब है कि कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर गंगा जल ले जाकर 11 वचन पूरी करने की कसम खायेंगे। 
विज्ञापन

 
कमलनाथ का गढ़ है छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा कमलनाथ का गृहक्षेत्र है। यहां से वे विधायक भी हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पिछले महीने अगस्त में पांढुर्णा को जिला बनाने की घोषणा कर चुके हैं। पांढुर्णा महाराष्ट्र से सटा हुआ इलाका है। यहां की भाषा शैली में महाराष्ट्रियन टच है। बड़ी संख्या में मराठी समाज के लोग भी यहां रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed