{"_id":"67090100642aba27880f948e","slug":"mp-politics-samajwadi-party-leader-shama-tanveer-joins-bjp-bjp-trend-continues-among-muslims-in-bhopal-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Politics: समाजवादी पार्टी के नेत्री शमा तनवीर बीजेपी में शामिल, राजधानी में मुस्लिमों का भाजपा रुझान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Politics: समाजवादी पार्टी के नेत्री शमा तनवीर बीजेपी में शामिल, राजधानी में मुस्लिमों का भाजपा रुझान जारी
Fri, 11 Oct 2024 04:12 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:12 PM IST
सार
देशभर में जारी भाजपा सदस्यता अभियान के बीच प्रदेश में भी इसकी गति तेज है। इस दौरान अन्य राजनीतिक दलों के अलावा मुस्लिम समुदाय को भाजपा की रीति-नीति से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
शमा तनवीर बीजेपी की सदस्यता लेते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की जिस महिला नेत्री ने भाजपा के नुकसान की तहरीर खड़ी की थी, वह अब बीजेपी में दाखिला लेने पहुंच गई हैं। आश्चर्यभरा यह भी है कि इन्हें सदस्यता दिलाने के सारथी भी वही नेता बने हैं, जो विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी थे।
विज्ञापन
देश भर में जारी भाजपा सदस्यता अभियान के बीच प्रदेश में भी इसकी गति तेज है। इस दौरान अन्य राजनीतिक दलों के अलावा मुस्लिम समुदाय को भाजपा की रीति-नीति से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गत दिनों समाजवादी पार्टी के नेत्री शमा तनवीर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। शमा को भाजपा नेता और पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। गौरतलब यह है कि राजधानी की सियासत में सक्रिय शमा तनवीर लगातार भाजपा और ध्रुवनारायण को आड़े हाथों लेती रही हैं। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में मध्य विधानसभा से चुनाव भी लड़ा था।
विज्ञापन
मोर्चा का दावा
प्रदेश में जारी सदस्यता अभियान के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा भी सक्रिय है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम एजाज खान का दावा है कि सतत चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक प्रदेशभर में लाखों मुस्लिमों को भाजपा की सदस्यता दिलाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक मोर्चा अब तक 2 लाख, 77 हजार, 893 सदस्य का लक्ष्य हासिल कर चुका है। उन्होंने कहा कि आगे भी कार्य जारी रहेगा। एजाज ने इस आंकड़े तक पहुंच पाने में मोर्चा के जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों की भूमिका बताई है।
विज्ञापन
