फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Report card of 18 and a half years Shah will release tomorrow, named Garib Kalyan Maha Abhiyan

MP Politics: साढ़े 18 साल का रिपोर्ट कार्ड कल शाह करेंगे जारी, नाम दिया गरीब कल्याण महाअभियान

Sat, 19 Aug 2023 06:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 19 Aug 2023 06:50 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिवराज सरकार के साढ़े 18 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे। इस रिपोर्ट कार्ड को गरीब कल्याण महाअभियान नाम दिया गया है। इसके बाद शाह ग्वालियर जाएंगे और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे। 

विज्ञापन
MP Politics: Report card of 18 and a half years Shah will release tomorrow, named Garib Kalyan Maha Abhiyan
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। चुनाव के काउनडाउन के साथ ही प्रदेश की सियासत भी गरमा रही है। अब केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एक बार फिर भोपाल आ रहे है। शाह शिवराज सरकार के साढ़े 18 साल का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे। इस रिपोर्ट कार्ड को गरीब कल्याण महाअभियान नाम दिया गया है। इसके बाद शाह ग्वालियर जाएंगे और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे। 
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार दोपहर 12.10 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से 12.25 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में प्रदेश सरकार के गरीब कल्याण महाअभियान 2003-2023 के रिपोर्ट कार्ड को लांच करेंगे। इसके बाद शाह 2.40 बजे भोपाल एयरपोर्ट से ग्वालियर के रवाना होंगे। 3.35 बजे ग्वालियर पहुंचेंगे। शाह 3.55 बजे अटल बिहारी वाजपेयी सभागा, जीवाजी यूनिवर्सिटी पहुंचकर पार्टी की वृहद प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे। इसके बाद 5.30 बजे होटल आदित्याज में बैठक में भाग लेंगे। रात 7.45 बजे ग्वालियर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।  
विज्ञापन


कुशाभाऊ सभागार के आसपास नो फ्लाइजोन घोषित   
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भोपाल दौरे को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस ने कुसाभाऊ सभागार के आसपास तीन किमी को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया है। इस दौरान तीन किमी के एरिया में ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट बलून समेत कोई भी फ्लाइग ऑब्जेक्ट को उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। इसका उल्लेखन करने पर दोषी के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed