फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics Jitendra Singh Jitu Patwari Umang Singhar and Hemant Katare will go on tour

MP Politics: जितेन्द्र, पटवारी, सिंघार और कटारे निकलेंगे दौरे पर, नौ से 12 जनवरी तक नापेंगे प्रदेश के कई जिले

Fri, 05 Jan 2024 08:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 05 Jan 2024 08:20 PM IST
सार

कांग्रेस वरिष्ठ नेता दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिले का चार दिवसीय संयुक्त दौरा करेंगे। स्थानीय स्तर पर वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
MP Politics Jitendra Singh Jitu Patwari Umang Singhar and Hemant Katare will go on tour
एमपी कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, मप्र प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे मंगलवार, नौ जनवरी से 12 जनवरी 2024 तक दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिले का चार दिवसीय संयुक्त दौरा करेंगे। इस दौरे के दौरान जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठकें लेंगे। साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर स्थानीय स्तर पर वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि नेतागण मंगलवार, नौ जनवरी को वंदे भारत ट्रेन द्वारा सुबह 5.40 बजे भोपाल से झांसी प्रस्थान करेंगे और सुबह 8.40 बजे झांसी पहुंचेंगे। नेतागण सुबह 11 बजे झांसी से दतिया जाएंगे, जहां पीताम्बरा पीठ में मां पीताम्बरा के दर्शन, पूजा-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। नेतागण दतिया में ही पूर्वान्ह 11.30 बजे कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और दोपहर 12.30 बजे दतिया से भाण्डेर जाएंगे। जहां दोपहर 1.30 बजे पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। नेतागण दोपहर 3.30 बजे लहार और सायं छह बजे भिंड पहुंचकर वहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। तत्पश्चात वे रात्रि आठ बजे भिंड में लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। नेतागणों का रात्रि विश्राम भिंड में रहेगा।
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि भंवर, पटवारी, सिंघार और कटारे बुधवार, 10 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे अटेर में दोपहर 1.30 बजे मेहगांव में, अपरान्ह 3.30 बजे अम्बाह में और सायं 5.30 बजे मुरैना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। नेतागणों का रात्रि विश्राम मुरैना में रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने आगे बताया कि नेतागण गुरुवार 11 जनवरी को मुरैना से सुबह 11 बजे जौरा पहुंचेंगे। जहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद, दोपहर एक बजे सबलगढ़, अपरान्ह तीन बजे विजयपुर, सायं 5.30 बजे पोहरी और सायं 7.30 बजे शिवपुरी पहुंचकर वहां कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। नेतागणों का रात्रि विश्राम शिवपुरी रहेगा।


सिंह ने बताया कि नेतागण अपने निर्धारित दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार 12 जनवरी को सुबह 10 बजे शिवपुरी से कोलारस जाएंगे। जहां वे सुबह 10.30 बजे कोलारस में बैठक लेंगे। नेतागण उसी दिन दोपहर एक बजे गुना, अपरान्ह 3.30 बजे अशोकनगर, सांय 5.30 बजे मुंगावली पहुंचकर वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें लेंगे। भंवर, पटवारी, सिंघार और कटारे उसी दिन सायं 6.30 बजे मुंगावली से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे और रात्रि विश्राम भोपाल में करेंगे। सिंह ने बताया कि उक्त चारों नेतागण सभी दौरे कार द्वारा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed