फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics News: Objectionable Posters of Kamal Nath Put Up at Bhopal Market

MP Politics: भोपाल में पूर्व सीएम कमलनाथ के लगे वांटेड के पोस्टर, लिखा करप्शन नाथ, भड़की कांग्रेस

Fri, 23 Jun 2023 12:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 23 Jun 2023 12:17 PM IST
सार

Madhya Pradesh Politics News: राजधानी भोपाल में पीसीसी चीफ कमलनाथ के कई चौराहों पर पोस्टर लगाए गए है। इसमें कमलनाथ को वांटेड और करप्शन नाथ बताया गया है। कांग्रेस ने इसे भाजपा की चाल बताया है। 

विज्ञापन
MP Politics News: Objectionable Posters of Kamal Nath Put Up at Bhopal Market
भोपाल में पूर्व सीएम कमलनाथ के लगे आपत्तिजनक पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले प्रदेश में सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। भोपाल में पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ के आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए है। इसमें कमलनाथ को वांटेड और करप्शन नाथ बताया गया है। पोस्टर किसने लगाए यह अभी बता नहीं चल पाया है। कांग्रेस ने इसे भाजपा की चाल बताया है। 
विज्ञापन


घोटालों का जिक्र कर आगे लिखा करप्शन नाथ
राजधानी भोपाल के मनीषा मार्केट समेत कुछ चौराहों पर कमलनाथ के पोस्टर लगे है। इन पोस्टर में स्कैम से बचने स्कैन करें लिखा है। वहीं, कुछ पोस्टर में घोटाले गिनाए गए है। इसमें लिखा है कि 25 हजा करोड़ का किसान कर्जमाफी किसने किया? 24 हजार करोड़ का हेलीकॉप्टर घोटाला किसने किया? 1178 करोड़ का गेंहू बोनस घोटाला किसने किया? इस तरह खाद घोटाला, सीडी घोटाला, मोबाइल घोटाले का जिक्र कर आगे करप्शन नाथ लिखा है। 
विज्ञापन


कांग्रेस बोली- यह मध्य प्रदेश का अपमान 
इस मामले में कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने सोशल मीडिया पर लिखा कि आदरणीय कमलनाथ जी के आपत्तिजनक पोस्टर लगवाकर भाजपा ने दिखा दिया है कि वह राजनीति के कितने भी निचले स्तर पर जा सकती है। जिस व्यक्ति ने पिछले 44 साल से अपने खून पसीने से मध्यप्रदेश की माटी की सेवा की है और रात दिन प्रदेश के नव निर्माण के लिए तपस्या की है, उसकी छवि बिगाड़ने की कोशिश मध्य प्रदेश की अस्मिता पर हमला है। यह मध्यप्रदेश का अपमान है। यह प्रदेश की सेवा का अपमान है। यह स्वर्णिम मध्यप्रदेश बनाने के लक्ष्य का अपमान है। यह उन करोड़ों लोगों का अपमान है जिनके हृदय में कमलनाथ जी बसते हैं। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि अपनी ओर से कार्यवाही करते हुए ऐसे पोस्टर लगाने वालों को गिरफ्तार करें और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दें। अगर वे ऐसा करने में विफल होते हैं तो मध्य प्रदेश की जनता के सामने स्पष्ट हो जाएगा यह सब काम उनके इशारे पर हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा को चेतावनी- हम भी छोड़ेंगे नहीं 
कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है, भारतीय जनता पार्टी अपने वास्तविक चरित्र को प्रदर्शित करने के लिए अमादा हो चुकी है। हमारे नेता कमलनाथ को लेकर भाजपा ने एक पोस्टर अभियान भाजपा ने चलाया है। हमें उसकी चिंता नहीं है। क्योंकि हमारे नेता प्रदेश की जनता के दिलों में विराजित है। मिश्रा ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे पास भाजपा के भ्रष्टों के खिलाफ प्रमाणिक आरोपों का भंडार है। वह लोग जवाब देते देते थक जाएंगे और चुनाव निकल जाएगा। हमें छेड़े ना नहीं तो हम छोडेंगे नहीं। 

भाजपा की सत्ता जाने की बौखलाहट साफ दिख रही 
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने कमलनाथ के आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर कहा कि सत्ता जाने की घबराहट व बौखलाहट साफ नजर आ रही है।  उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा कमलनाथ जी के आपत्तिजनक पोस्टर लगाना बता रहा है कि भाजपा में घबराहट है, सत्ता जाते हुए दिख रही है तो बौखलाहट में आपत्तिजनक पोस्टर लगवा रहे हैं। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि पोस्टर लगाने वालों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही करें। 

भाजपा के बड़े नेता का षड्यंत्र हैं 
नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने नेता प्रतिपक्ष ने कहा भाजपा के किसी कार्यकर्ता द्वारा किसी बड़े नेता के इशारे पर यह काम किया है। कमलनाथ का चाल, चलन और चेहरा प्रदेश की जनता को पता है। 15 महीने सरकार में कमलनाथ ने जो काम किया है वह प्रशंसनीय है। नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री से मामले की उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि  इस तरह से राजनीतिक प्रतिद्वंदिता चलतीं रहेगी और दूसरा पक्ष भी मजबूरी में कुछ करे तो बुराई नहीं होना चाहिए। इस मामले में दोषियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। 

युवा कांग्रेस एफआईआर कराने थाने में देगी आवेदन
पीसीसी चीफ कमलनाथ के आपत्तिजनक पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर कराने थाने में आवेदन देगी। युवा कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि हबीबगंज थाने में एफआईआर दर्ज करवाने कीम ांग को लेकर आवेदन सौंपेंगे। 


वीडी शर्मा बोले- इससे भाजपा का कोई लेना देना नहीं 
कमलनाथ के पोस्टर को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने 15 महीने की सरकार में जनता के लिए ऐसा किया होगा, जिसके चलते उनके लिए इस तरह के शब्दों प्रयोग किया जा रहा है। किसी पर इस तरह के टैग लगना इस बात का प्रतीक होता है। आप करप्शन नाथ थे। आपने जनता के कामों में कमीशन लिया होगा। कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि वह तो हर चीज का जिम्मेदार बीजेपी को बताते हैं जबकि इस सब का भाजपा से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed