फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Digvijay Singh's photo missing from Congress' Janakrosh Yatra poster, BJP targets

MP Politics: कांग्रेस के जनआक्रोश यात्रा पोस्टर से दिग्विजय सिंह का फोटो गायब, भाजपा ने साधा निशाना

Sat, 16 Sep 2023 05:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 16 Sep 2023 05:37 PM IST
सार

भोपाल में शनिवार को कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को लेकर आयोजित कार्यक्रम से दिग्विजय सिंह अनुपस्थित थे। वहीं, बैनर पर भी उनका फोटो नहीं था।

विज्ञापन
MP Politics: Digvijay Singh's photo missing from Congress' Janakrosh Yatra poster, BJP targets
कांग्रेस सात जन आक्रोश यात्रा निकालेगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। सत्ताधारी भाजपा जनआक्रोश यात्रा तो विपक्षी कांग्रेस ने शनिवार को जन आक्रोश यात्रा का रोडमैप जारी कर दिया। इसके साथ ही दोनों दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप भी तेज हो गए। भोपाल में शनिवार को कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा को लेकर आयोजित कार्यक्रम से दिग्विजय सिंह अनुपस्थित थे। वहीं, बैनर पर भी उनका फोटो नहीं था। इसको लेकर मीडिया के पूछे सवाल पर चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि यात्रा का खाका पीसीसी चीफ कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने ही तैयार किया है। कांग्रेस में कोई मनभेद और मतभेद नहीं है। वहां कई पार्टियां है यहां एक ही पार्टी है। 
विज्ञापन


भाजपा बोली-दिग्विजय सिंह जी फोटो सहित गायब 
वहीं, इस पर भाजपा ने तंज कंसा है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जन आक्रोश झेलने जा रही कांग्रेस को आपसी आक्रोश भी सामने आ गया। दिग्विजय सिंह जी फोटो सहित गायब। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed