फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics BJP says When leadership is incompetent results will also disappointing Jitu Patwari should resign

MP Politics: BJP बोली- जब नेतृत्व नाकारा होगा तो परिणाम भी निराशाजनक होंगे, जीतू पटवारी दें तत्काल इस्तीफा

Sat, 08 Jun 2024 07:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 08 Jun 2024 07:28 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश कांग्रेस को मिली हार के बाद बीजेपी ने कहा, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को तत्काल पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। जब नेतृत्व नाकारा होगा तो परिणाम भी निराशाजनक होंगे। 

विज्ञापन
MP Politics BJP says When leadership is incompetent results will also disappointing Jitu Patwari should resign
आशीष अग्रवाल, बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। हार की जिम्मेदारी जीतू पटवारी ने खुद पर ली है। हार के बाद जीतू पटवारी के नेतृत्व पर सवाल खड़े होने लगे हैं। बीजेपी उन पर हमलावर हो गई है। बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा है कि जब नेतृत्व नाकारा होगा तो परिणाम भी निराशाजनक होंगे। उन्होंने जीतू पटवारी को हारू पटवारी बताते हुए कहा कि उन्हें न सिर्फ नैतिकता बल्कि योग्यता के आधार पर पहले ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ देना चाहिए था।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश में कांग्रेस की करारी हार के बाद कांग्रेस पार्टी के नेता ही प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व पर सवाल खड़े करने लगे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस विधायक अजय सिंह ने इस हार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी को भी ज़िम्मेदार ठहराते हुए उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग की थी। इस बीच अब बीजेपी भी कह रही है कि जीतू पटवारी को इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।
विज्ञापन


नेहरू के कांग्रेस की इससे ज़्यादा दुर्गति और क्या करेंगे
बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा है कि जीतू पटवारी को तत्काल अपना इस्तीफ़ा सौंप देना चाहिए। ये वही हारू पटवारी हैं, जिनके अध्यक्षीय कार्यकाल में कांग्रेस ने पराजय का नया रिकॉर्ड बनाते हुए सभी 29 सीटें हराई हैं। आशीष अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के गृहक्षेत्र से उनका प्रत्याशी भाग जाता है और उनका डमी प्रत्याशी तैयार नहीं होता और ये नोटा पर वोट मांगते हैं। ये नेहरू जी की कांग्रेस की इससे ज़्यादा दुर्गति और क्या करेंगे। इनको महिला और दलितों में रस और चाशनी नज़र आती है। ऐसे नाकारा नेतृत्व से कांग्रेस को तुरंत मुंह मोड़ लेना चाहिए और एक नए अध्यक्ष की तलाश करनी चाहिए। क्योंकि जब नेतृत्व इतना नाकारा होगा तो परिणाम भी इतने ही निराशाजनक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed