फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Politics: Anand Sharma, who left Shivraj in the middle, will now look after the work of Mohan's OSD

MP Politics: शिवराज का साथ बीच मंझधार में छोड़ने वाले आनंद शर्मा अब मोहन के ओएसडी, सिंहस्थ का काम देखेंगे

Thu, 22 Feb 2024 04:45 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 22 Feb 2024 04:45 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में सरकारी स्तर पर उठापटक जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी रहे रिटायर्ड आईएएस अधिकारी आनंद शर्मा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ की जिम्मेदारी सौंपी है। 

विज्ञापन
MP Politics: Anand Sharma, who left Shivraj in the middle, will now look after the work of Mohan's OSD
रिटायर्ड आईएएस अफसर आनंद शर्मा 2001 बैच के अधिकारी रहे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में सरकारी स्तर पर उठापटक जारी है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ओएसडी रहे रिटायर्ड आईएएस अधिकारी आनंद शर्मा को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ की जिम्मेदारी सौंपी है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश सरकार ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी आनंद शर्मा को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (सिंहस्थ कार्य एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विषयक समन्वय) के पद पर नियुक्त किया है। खास बात यह है कि शर्मा की नियुक्ति 21 अप्रैल 2026 तक रहेगी यानी वे 65 साल के होने तक पद पर बने रहेंगे। 
विज्ञापन


रिटायर्ड आईएएस अफसर आनंद शर्मा 2001 बैच के अधिकारी रहे हैं। वे विदिशा और राजगढ़ जिलों के कलेक्टर रहने के साथ ही सागर और उज्जैन संभागों में कमिश्नर की भूमिका भी निभा चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जुलाई 2022 में उन्हें अपना ओएसडी बनाया था। हालांकि, नवंबर में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तब कहा गया था कि भाजपा से करीबी के चलते उन्हें उपचुनावों में मौका दिया जा सकता है। हालांकि, उन्हें अब मौका दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के उज्जैन में सिंहस्थ का काम देखेंगे
आनंद शर्मा की नियुक्ति कई मायनों में महत्वपूर्ण है। एक तो मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खुद उज्जैन से हैं। इस वजह से 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिए तैयारियों का दौर अभी से शुरू हो गया है। 12 साल में एक बार बाबा महाकाल की नगरी में कुंभ मेला आयोजित होता है। उज्जैन में होने वाले कुंभ को सिंहस्थ कहा जाता है। अतिक्रमण हटाने से लेकर नए निर्माणों को तेजी देने तक का काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed