फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Parth Yojana will be started in nine cities, 450 children will be benefited, Minister Sarang gave instruct

MP: पार्थ योजना नौ शहरों होगी शुरू, 450 बच्चे होंगे लाभान्वित, मंत्री सारंग ने समीक्षा बैठक में दिए निर्देश

Wed, 09 Apr 2025 09:02 PM IST
आनंद पवार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 09 Apr 2025 09:02 PM IST
सार

भोपाल में एक मई से "पार्थ योजना" का शुभारंभ किया जाएगा, जिसका उद्देश्य खेल क्षेत्र में बच्चों को प्रशिक्षण प्रदान करना है। यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में राज्य के विभिन्न प्रमुख शहरों, जैसे भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, मुरैना, शहडोल, सागर, इंदौर और उज्जैन में शुरू होगी।

विज्ञापन
MP: Parth Yojana will be started in nine cities, 450 children will be benefited, Minister Sarang gave instruct
मंत्री विश्वास सारंग बैठक लेते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में एक मई से पार्थ योजना का शुभारंभ किया जाएगा। यह योजना पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, मुरैना, शहडोल, सागर, इंदौर और उज्जैन में शुरू होगी। योजना के तहत प्रत्येक स्थान से 50-50 बच्चों का चयन किया जाएगा, जिन्हें खेल प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा। इस योजना के माध्यम से लगभग 450 बच्चे लाभान्वित होंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bhopal Crime: ठगों ने आयुष विभाग की फर्जी वेबसाइट बनाकर निकाली सरकारी नौकरियों की भर्ती, लाखों ठगे, केस दर्ज
विज्ञापन


प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने योजना की समीक्षा बैठक में कहा कि शुरूआत से पहले चयनित स्थानों के कलेक्टरों से चर्चा की जाएगी। अधिकारियों को भोपाल से स्थानों पर आवश्यक तैयारियों का जायजा लेने भेजा जाएगा, ताकि स्ट्रक्चर और इंफ्रास्ट्रक्चर का आकलन किया जा सके। योजना के सफल संचालन के लिए एसओपी तैयार करने और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: भोपाल में गर्मी के कारण स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए आदेश

मंत्री ने कहा कि प्रशिक्षण सप्ताह में छह दिन दिया जाएगा और रविवार को बच्चों को स्वैच्छिक शारीरिक गतिविधि करने की स्वतंत्रता होगी। साथ ही, उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों की पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु, शुल्क, प्रशिक्षकों के मानदेय और अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। सारंग ने स्कूलों के लिए 'खेलो-बढ़ो' अभियान के तहत कैलेंडर बनाने और मास्टर ट्रेनरों की ट्रेनिंग कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा, बच्चों को नामी खिलाड़ियों से मिलने का अवसर देने की योजना बनाई गई है, ताकि वे प्रेरित हो सकें। बैठक में अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव और खेल संचालक राकेश गुप्ता भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- MP News: बड़े मंत्री की पैरवी से भोपाल में 'सेट' होना चाहता था फर्जी डॉक्टर एन जॉन कैम, बातचीत में ही खुल गया राज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed