{"_id":"62bdba701c0aa84bdf171c61","slug":"mp-panchayat-election-in-the-second-phase-of-madhya-pradesh-panchayat-elections-23-thousand-967-polling-stations-will-vote-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Panchayat election: मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 23 हजार 967 मतदान केंद्र पर कल मतदान होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Panchayat election: मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 23 हजार 967 मतदान केंद्र पर कल मतदान होगा
Thu, 30 Jun 2022 08:30 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 30 Jun 2022 08:30 PM IST
सार
मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव में दूसरे चरण का मतदान बुधवार होगा। दूसरे चरण में 47 जिलों के 106 जनपद पंचायतों की 7655 ग्राम पंचायतों में 23 हजार 967 मतदान केंद्र हैं।
विज्ञापन
निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव में दूसरे चरण का मतदान बुधवार होगा। दूसरे चरण में 47 जिलों के 106 जनपद पंचायतों की 7655 ग्राम पंचायतों में 23 हजार 967 मतदान केंद्र हैं।
राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भय होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। सिंह ने कहा है कि त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के दूसरे चरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतदान केंद्र में मतगणना होगी। शांतिपूर्ण मतदान कराने के उद्देश्य से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दूसरे चरण के मतदान में 49 हजार से अधिक पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। गुरूवार को सभी मतदान केन्द्रों के लिए मतदान दल रवाना हो गए हैं।
दूसरे चरण में 47 जिलों के 106 जनपद पंचायतों की 7655 ग्राम पंचायतों में 23 हजार 967 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 3580 मतदान केंद्र संवेदनशील हैं। दूसरे चरण में जिला पंचायत सदस्य के 291, जनपद पंचायत सदस्य के 2283, सरपंच पद के 7655 और पंच पद के 1 लाख 22 हजार 146 पद हैं। कुछ पदों में निर्विरोध निर्वाचन के बाद वास्तविक निर्वाचन के लिए पदों की संख्या जिला पंचायत सदस्य के लिए 291, जनपद पंचायत सदस्य के लिए 2227, सरपंच पद के लिए 7373 और पंच पद के लिए 22 हजार 451 है।
विज्ञापन
बालाघाट जिले के किरनापुर विकासखंड के दूरस्थ एवं नक्सल प्रभावित और आदिवासी बहुल क्षेत्र की ग्राम पंचायत कसंगी के दो ग्रामों कोठियाटोला एवं मड़कामड़ई के मतदाताओं को मतदान की सुविधा प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन ने बसों की व्यवस्था की है। किरनापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत कसंगी में दो मतदान केन्द्र है। इनमें से एक मतदान केन्द्र में 424 एवं दूसरे मतदान केन्द्र में 430 मतदाता है। ग्राम कसंगी के मतदान केन्द्र क्रमांक-40 में ग्राम कोठियाटोला के 123 एवं मड़कामड़ई के 68 मतदाता है। इन्हें मतदान के लिए ग्राम कसंगी आना होता है।
संगी और इन ग्रामों के बीच में पहाड़ होने के कारण गर्मियों के दिनों में दो पहिया वाहन से या पैदल आना जाना कर लिया जाता है। लेकिन वर्षा के दिनों में पहाड़ी रास्ते से आना-जाना नहीं हो पाता है। एक जुलाई 2022 को इन ग्रामों के मतदाताओं को भी मतदान करना है और उन्हें लंबा चक्कर लगाकर कसंगी ना जाना पड़े इसके लिए कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देश पर इन ग्रामों के मतदाताओं के लिए दो बसों की व्यवस्था की गई है ।