{"_id":"62e14fe00bdbd960791b1b07","slug":"mp-panchayat-chunav-vd-sharma-said-bjp-gets-huge-majority-congress-does-not-do-politics-by-lying","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Panchayat Chunav: वीडी शर्मा बोले- बीजेपी को प्रचंड बहुमत, झूठ बोलकर राजनीति नहीं होती ये कांग्रेस सीखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Panchayat Chunav: वीडी शर्मा बोले- बीजेपी को प्रचंड बहुमत, झूठ बोलकर राजनीति नहीं होती ये कांग्रेस सीखे
Wed, 27 Jul 2022 08:17 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 27 Jul 2022 08:17 PM IST
सार
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का हर प्रत्याशी जनता के बीच जाएगा। जन समस्या को लेकर बात करेगा। झूठ बोलकर राजनीति नहीं होती कांग्रेस को सीखना चाहिए। जनता चुनाव में जीत दिलाती है।
विज्ञापन
जनपद पंचायत अध्यक्षों के निर्वाचन में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की विजय पर सीएम आवास पहुंचे शर्मा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में पहले चरण में 170 जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों का चुनाव बुधवार को हुआ। भाजपा का दावा है कि इसमें 121 पर भाजपा समर्थित अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेस वार्ता भी ली।
शर्मा ने कहा कि आज हमारे जनपद के चुनाव के परिणाम सामने आ रहे हैं। 170 जनपद में से अभी तक जो परिणाम प्राप्त हुए हैं, 121 जनपदों में प्रचंड बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी ने विजय प्राप्त की है। कांग्रेस एक्सपोजर की भी पूरी तरह से पोल खुल गई है। प्रचंड बहुमत भारतीय जनता पार्टी का दिख रहा है। बीजेपी 75% से अधिक ऊपर है।
शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी मतदाताओं और कार्यकर्ता जो भाजपा को जीत दिलाई है, उनका धन्यवाद करता हूं। जनमत भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा है। मैं गर्व से कहता हूं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की जीत है। बूथ के कार्यकर्ता का परिणाम हमें दिख रहा है। जीत तो हमारे उन कार्यकर्ताओं की है, जो ग्राउंड पर काम करते हैं। सबका साथ सबका विकास के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी काम करती है।
विज्ञापन
वीडी शर्मा ने कहा कि पहली बार मध्य प्रदेश के चुनाव में इतना अधिक बहुमत मिला है। संगठन के कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से आज मध्य प्रदेश के अंदर इतिहास बना है। परिणाम अभी लगातार आते रहेंगे। नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी को 52% से अधिक वोट मिला है। मुझे गर्व है भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व पर, उन कार्यकर्ताओं पर जिनके अथक प्रयास का परिणाम आया है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का हर प्रत्याशी जनता के बीच जाएगा। जन समस्या को लेकर बात करेगा। झूठ बोलकर राजनीति नहीं होती कांग्रेस को सीखना चाहिए। जनता चुनाव में जीत दिलाती है। मेहनत राजनीतिक दल के लोग करते हैं। हमारे नेतृत्व, हमारे कार्यकर्ता ने जो मेहनत की उसका जीत सामने आ रहा है। माननीय मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। विकास की यात्रा झूठ बोलने से नहीं रुकेगी। सरकार में रहकर सरकार का हम कभी दुरुपयोग नहीं करते।