फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: VD Sharma's advice to BJP leaders on statements regarding Scindia, said - Congress is doing misleadin

MP News: सिंधिया को लेकर बयानबाजी पर वीडी शर्मा की भाजपा नेताओं को नसीहत, बोले- कांग्रेस कर रही भ्रामक प्रचार

Sun, 08 Dec 2024 10:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 08 Dec 2024 10:15 PM IST
सार

ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने नेताओं को नसीहत दी है। वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह कांग्रेस की ध्यान भटकाने वाली आधारहीन और तथ्यहीन विषयों पर प्रतिक्रिया और टिप्पणी से बचें। 

विज्ञापन
MP News: VD Sharma's advice to BJP leaders on statements regarding Scindia, said - Congress is doing misleadin
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विजयपुर उपचुनाव में हार के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर प्रतिक्रिया देने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी के नेताओं को नसीहत दी है। एक बयान जारी कर शर्मा ने विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के बारे में कांग्रेस द्वारा प्रायोजित निराधार और भ्रामक खबरों पर सख्त प्रतिक्रिया दी। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कांग्रेस अपनी असफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की खबरें फैला रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं से उन्होंने अपील की कि वे इस तरह के आधारहीन और तथ्यहीन विषयों पर किसी भी तरह की प्रतिक्रिया और टिप्पणी से बचें। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी नाकारा नेतृत्व को छिपाने के लिए अब असत्य खबरों को बढ़ावा दे रही है और भाजपा के भीतर अंतर्कलह का प्रचार कर रही है।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनवाने से जबर्दस्त झटका लगा है। राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जनसंघ से भारतीय जनता पार्टी तक के वर्षों पुराने पारिवारिक संबंधों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को इस बात का गहरा सदमा है कि सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया और मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई।
विज्ञापन


सिंधिया नहीं गए थे प्रचार करने, सबनानी ने दिया था बयान
बता दें, विजयपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी और तत्कालीन वन मंत्री रामनिवास रावत हार गए थे और इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया प्रचार करने नहीं गए थे। सिंधिया ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उन्हें प्रचार करने के लिए बुलाया ही नहीं गया था। इसके बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा था कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सिंधिया को प्रचार करने के लिए बुलाया था, लेकिन उन्होंने व्यस्तता बता कर आने से मना कर दिया था। इस मामले पर अब कांग्रेस भाजपा को घेर रहे हैं। इस पूरे मामले पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सख्त निर्देश दिए कि इस तरह के असत्य और निराधार मुद्दों पर कोई प्रतिक्रिया न दी जाए और पार्टी की एकजुटता और मजबूती को बनाए रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed