फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Vande Bharat Express canceled in both directions for four days from tomorrow, due to non-interlocking

MP News: वंदे भारत एक्सप्रेस कल से चार दिन दोनों दिशाओं में निरस्त, मथुरा के पास नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य वजह

Mon, 29 Jan 2024 10:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 29 Jan 2024 10:02 PM IST
सार



भोपाल से दिल्ली और दिल्ली से भोपाल आने-जाने वाले वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार से अगले चार दिन दोनों दिशाओं में निरस्त रहेंगी। 

विज्ञापन
MP News: Vande Bharat Express canceled in both directions for four days from tomorrow, due to non-interlocking
वंदे भारत ट्रेन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी भोपाल से दिल्ली की तरफ आने-जाने वाली गाड़ियां पिछले कुछ दिनों से देरी से आ जा रही है। अब भोपाल और दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलवार से चार-चार ट्रिप निरस्त कर दी गई है।
विज्ञापन


रेलवे की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार उत्तर मध्य रेलवे, आगरा मंडल के मथुरा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के तहत नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते गाड़ी संख्या 20171/20172 रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति वन्दे भारत एक्सप्रेस 30 जनवरी, 31 जनवरी एवं 1 फरवरी और 2 फरवरी 2024 को दोनों दिशाओं में प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी। रेलवे की तरफ से यात्रियों को अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके रेलवे स्टेशन पर पहुंचने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed