फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Union Home Minister Amit Shah reached Bhopal, brainstormed on election strategy for three hours

MP News: शाह की बैठक में विजय संकल्प यात्रा का रोडमैप तैयार, सितंबर में उज्जैन से हो सकती है शुरुआत

Thu, 27 Jul 2023 07:56 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 27 Jul 2023 07:56 AM IST
सार

चुनावी तैयारी की पिछले बैठक के फैसलों पर प्रगति पर भी चर्चा हुई। यह भी तय हुआ कि कांग्रेस जो मुद्दे उठाती है, उनका आक्रामक तरीके से कैसे जवाब दिया जाए। प्रदेश में पांच जगह से निकलने वाली विजय संकल्प यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री करेंगे।

विज्ञापन
MP News: Union Home Minister Amit Shah reached Bhopal, brainstormed on election strategy for three hours
सीएम शिवराज ने केद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार रात भोपाल में प्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ मैराथन बैठक की। इसमें विजय संकल्प यात्रा की रूपरेखा तय की गई। यह यात्रा सितंबर से उज्जैन से निकल सकती है। करीब चार घंटे चली बैठक में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति समेत एक दर्जन से ज्यादा समितियों के विस्तार व उनके प्रमुखों की जिम्मेदारी तय करने का फैसला हुआ।  
विज्ञापन

भाजपा मुख्यालय में गृह मंत्री शाह के साथ प्रदेश भाजपा कोर ग्रुप की लंबी बैठक में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत प्रदेश के अन्य दिग्गज नेताओं की चुनाव में भूमिका पर भी मंथन हुआ। बैठक में प्रदेश संगठन द्वारा चुनावी तैयारियों व आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बनाई गई। मौजूदा राजनीतिक स्थिति व जनता के रुझान का भी आकलन बैठक में किया गया।  बैठक में शाह ने पार्टी के पक्ष में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने, मुद्दे, नारे सहित आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। साथ ही पिछली बैठक में जो विषय निर्धारित किए गए थे, उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री करेंगे विजय संकल्प यात्रा का नेतृत्व
चुनावी तैयारी की पिछले बैठक के फैसलों पर प्रगति पर भी चर्चा हुई। यह भी तय हुआ कि कांग्रेस जो मुद्दे उठाती है, उनका आक्रामक तरीके से कैसे जवाब दिया जाए। प्रदेश में पांच जगह से निकलने वाली विजय संकल्प यात्रा का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री करेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान इन यात्राओं के दौरान बड़े कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बैठक में 
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह मंत्री शाह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, सह प्रभारी अश्विनी वैष्णव, मप्र चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

एयरपोर्ट पर सीएम ने किया शाह का स्वागत
इससे पहले भोपाल पहुंचने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयरपोर्ट पर गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत किया। गृह मंत्री शाह रात भोपाल में ही रुकेंगे और गुरुवार सुबह 10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे 30 जुलाई को फिर मप्र आ सकते हैं। माना जा रहा है कि वे उज्जैन जाकर महाकाल दर्शन भी करेंगे। इससे पहले शाह 11 जुलाई को भोपाल में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक ले चुके हैं। उस बैठक में रूठों को मनाने, चुनाव संबंधी समितियों के गठन और प्रचार के लिए राजनीति मुद्दों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए थे।


महिलाओं को लेकर बड़ी घोषणा संभव
विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा तैयारी में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती है। लाड़ली बहना योजना लागू करने के बाद जिस तरह से प्रदेश की महिलाओं का रुझान भाजपा की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में भाजपा नेता में हैं। भाजपा प्रदेश की महिलाओं को रक्षाबंधन पर एक और बड़ा तोहफा देने का खाका भी तैयार कर लिया है। बैठक में शाह के सामने मसौदा प्रस्तुत किया गया है। माना जा रहा है कि रक्षा बंधन पर महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर या लाड़ली बहना योजना की राशि एक हजार से बढ़ाकर 1250 करने की घोषणा भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed