फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Umang Singhar's allegation on BJP - Said - I was offered Rs 50 crore to become cabinet minister

MP News: उमंग सिंघार का भाजपा पर आरोप- बोले- मुझे 50 करोड़ लेकर कैबिनेट मंत्री बनने का दिया था ऑफर

Fri, 08 Nov 2024 11:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 08 Nov 2024 11:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के बुधनी और विजयपुर उपचुनावों के बीच भाजपा पर कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने गंभीर आरोप लगाए है। सिंघार बोले मैं जनता के विश्वास का सौदा नहीं कर सकता। इस पर पलटवार करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि सिंघार झूठ बोलकर सनसनी फैला रहे हैं। 

विज्ञापन
MP News: Umang Singhar's allegation on BJP - Said - I was offered Rs 50 crore to become cabinet minister
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के उपचुनावों के दौरान राजनीतिक तापमान बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ग्वालियर में भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिंघार का दावा है कि भाजपा ने उन्हें 50 करोड़ रुपये की पेशकश की थी, साथ ही कैबिनेट मंत्री बनाने का ऑफर भी दिया गया था। उन्होंने कहा कि मैंने इसे ठुकरा दिया। मैं जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझता हूं। जो नेता जनता का विश्वास तोड़कर बिक जाते हैं, वे टिक नहीं पाते। जनता को सब पता है और फैसला लेने में उससे बड़ा कोई नहीं। उमंग सिंघार ने भाजपा में शामिल हुए और विजयपुर से प्रत्याशी प्रदेश के वन मंत्री रामनिवास रावत पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि रामनिवास रावत भाजपा में क्यों गए? यह हम सभी जानते हैं। जिस प्रकार वह कर्ज में डूब गए थे, उनके सब काम धंधे बंद हो गए थे। उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी और जनता के विश्वास को उन्होंने अपने फायदे के लिए बेच दिया। सिंघार ने आगे कहा कि निश्चित तौर पर जनता इस बात को समझती है कि जो बिकाऊ होता है, वह टिकाऊ नहीं होता। इसलिए मैं समझता हूं कि इस विषय पर जनता उन्हें घर जरूर भेज देगी। 
विज्ञापन


11 साल से लोकायुक्त में भाजपा नेताओं की फाइलें दबा रखी हैं 
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार और चुनावी षड्यंत्र का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों से लोकायुक्त में भाजपा के मंत्रियों और उनके समर्थक अधिकारियों के भ्रष्टाचार की फाइलें दबाकर रखी गई हैं, जिन्हें अब तक विधानसभा के पटल पर नहीं रखा गया है। साथ ही, सरकार पर विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में षड्यंत्रपूर्वक जीतने का भी आरोप लगाया। उमंग सिंघार ने कहा कि विजयपुर विधानसभा उपचुनाव में वन विभाग के उप सचिव किशोर कान्याल को श्योपुर का कलेक्टर बनाकर भेजा गया है, जिनके माध्यम से सरकार मंत्री रामनिवास रावत का पक्ष लेने की कोशिश कर रही है। इस मामले में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए किशोर कान्याल को कलेक्टर पद से हटाने की मांग की है। सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौनता पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के एक मंत्री ने ग्वालियरवासियों को स्वच्छ पीने के पानी की गारंटी देने के बजाय बिसलेरी से पानी की सप्लाई की बात कही थी, लेकिन तत्कालीन मंत्री गौरीशंकर बिसेन मंत्री नहीं हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed