फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Two coaching centres, one game zone and one cafe sealed in Bhopal, action taken against fire safety v

MP News: भोपाल में दो कोचिंग सेंटर, एक गेम जोन और एक कैफे सील, फायर सेफ्टी के उल्लंघन पर कार्रवाई

Thu, 27 Jun 2024 10:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 27 Jun 2024 10:56 PM IST
सार

राजधानी भोपाल में जिला प्रशासन ने दो कोचिंग सेंटर, एक गेम जोन और एक कैफे को सील करने की कार्रवाई की है। जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
MP News: Two coaching centres, one game zone and one cafe sealed in Bhopal, action taken against fire safety v
भोपाल में दो कोचिंग सेंटर सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल में जिला प्रशासन ने दो कोचिंग सेंटर पर गुरुवार को कार्रवाई की है। दोनों में फायर सेफ्टी का उल्लंघन किया जा रहा था। इसके अलावा एक गेम जोन और एक कैफे पर भी कार्रवाई हुई है। एमपी नगर एसडीएम एलके खरे ने बताया कि कोचिंग सेंटर, गेम जोन और कैफे संचालक को फायर सेफ्टी का इंतजाम करने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने निर्देशों का पालन नहीं किया। उन्होंने बताया कि रिजोनेंस एवं स्टेप अप कोचिंग सेंटर के कार्यालय को सील किया गया है। बच्चों की पढ़ाई का ध्यान रखते हुए कक्षाओं को सील नहीं किया गया। इसके अलावा इंफिनिटी गेम जोन एवं एक कैफे को भी सील करने की कार्रवाई की गई है। बता दें, 12 जून को भोपाल कलेक्टोरेट सभाकक्ष में एडीएम हिमांशु चंद्र ने कोचिंग संस्थानों, रेस्टॉरेंट और होटल संचालकों की बैठक ली थी। इसमें उन्होंने कहा था कि जिनके पास फायर सेफ्टी की एनओसी नहीं है और हाइड्रेंट सिस्टम नहीं लगा है, वे सभी एक सप्ताह के भीतर आवश्यक व्यवस्थाएं कर रिपोर्ट प्रस्तुत कर दें। 
विज्ञापन


निर्देश के 15 दिन बीत जाने के बाद भी कई संस्थाओं ने फायर सेफ्टी के इंतजाम नहीं किए। इसलिए गुरुवार को जांच करने के लिए प्रशासन को मैदान में उतरना पड़ा। शिक्षा विभाग के अभिषेक वैश्य व अन्य विभागों के द्वारा संयुक्त निरीक्षण में पाया कि रिजोनेंस एवं स्टेप अप कोचिंग एम पी नगर द्वारा आदेश का पालन नहीं किया गया। इसी का पालन न करने के कारण दोनों कोचिंग के कार्यालय को सील कर दिया है। बच्चों की पढ़ाई का ध्यान रखते हुए कक्षाओं को सील नहीं किया है। इसी के साथ एमपी नगर स्थित इंफिनिटी गेम ज़ोन एवं एक कैफे को भी फायर सिस्टम के नॉर्म्स का पालन न करने का कारण सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed