फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Two and a half feet height, only 1 thousand in the country, Punganur cow reached Bhopal CM residence,

MP News: ढाई फीट हाईट, देश में सिर्फ 1 हजार, भोपाल सीएम आवास पहुंची पुंगनूर गाय, सीएम ने किया स्वागत

Sat, 20 Apr 2024 09:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 20 Apr 2024 09:03 PM IST
सार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुंगनूर गाय को चारा खिलाया था। इसके बाद से पुंगनूर गाय को लेकर उत्सुकता बढ़ गई थी। मध्य प्रदेश में अब इंदौर के अलावा भोपाल में भी पुंगनूर गाय पहुंच गई है।

विज्ञापन
MP News: Two and a half feet height, only 1 thousand in the country, Punganur cow reached Bhopal CM residence,
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में अब इंदौर के अलावा भोपाल में भी पुंगनूर गाय है। मुख्यमंत्री निवास में विशेष प्रजाति की पुंगनूर गाय और नंदी का आंध्रप्रदेश से आगमन हुआ है। यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद दी।

विज्ञापन

उन्होंने सोशल मीडिया पर गाय की पूजा करते फोटो साझा की। मुख्यमंत्री ने लिखा कि आज अत्यंत शुभ दिन है, मंगल बेला है, जब सौभाग्य से निवास पर विशेष प्रजाति की पुंगनूर गाय और नंदी का आंध्र प्रदेश से आगमन हुआ है। गौमाता की सेवा से जीवन धन्य करना परम पुण्यदायक है। निवास पर गौमाता ''मीरा'' और नंदी महाराज ''गोपाल'' जी का हार्दिक स्वागत है। निवास पर लक्ष्मी नामक गौमाता पहले से है। छोटे पैर और छोटे कद की पुंगनूर नस्ल की गाय विलुप्त होने की कगार पर थी, लेकिन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से अब इस नस्ल की गाय के अब न सिर्फ आंध्र प्रदेश बल्कि देश के अन्य स्थानों पर भी संरक्षण के प्रयास हो रहे हैं। 33 कोटि देवताओं को वास देने वाली गौमाता के चरणों में प्रार्थना है कि प्रदेशवासियों पर अपनी कृपा की वर्षा अनवरत बनाए रखें, सभी का कल्याण करें। कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री ने मकर संक्राति पर पुंगनूर गाय को चारा खिलाते फोटो सामने आया थे।

विज्ञापन


गाय का नाम पुंगनूर शहर पर
पुंगनूर एक दुर्लभ प्रजाति की गाय है। गाय का नाम आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के शहर पुंगनूर पर रखा गया है। पुंगनूर गाय सफेद और हल्के भूरे रंग की होती है। जिनका माथा काफी चौड़ा और सींग छोटे होते हैं। पुंगनूर गाय की औसत ऊंचाई ढाई फीट से तीन फीट के बीच होती है। इसका वजन 105 से 200 किलोग्राम तक होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 
 

एक से 25 लाख रुपए कीमत
पुंगनूर गाय एक लाख रुपए से लेकर 25 लाख रुपए तक की कीमत में मिल जाती है। देश में इन गायों की संख्या सिर्फ 1000 के आसपास ही रह गई है। यह गाय अभी इंदौर के एक दूध व्यापारी के पास है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed