फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Truck operators will besiege CM Shivraj's residence, demanding removal of border checkpost

MP News: सीएम शिवराज के आवास का घेराव करेंगे ट्रक ऑपरेटर्स, बॉर्डर चेकपोस्ट हटाने की कर रहे मांग

Wed, 14 Dec 2022 10:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 14 Dec 2022 10:58 PM IST
सार

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष अमृत लाल मदान ने बताया कि 15 दिसंबर शाम को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने भोपाल में मिलने बुलाया है। यदि हमारी बातचीत सफल नहीं होती है तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास का 16 दिसंबर को घेराव किया जाएगा। इसके बावजूद बॉर्डर चेकपोस्ट को बंद नहीं किया जाता है तो फिर मध्य प्रदेश में ट्रकों के पहिए रोक दिए जाएंगे।

विज्ञापन
MP News: Truck operators will besiege CM Shivraj's residence, demanding removal of border checkpost
हड़ताल पर खड़े ट्रक (प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास का ट्रक ऑपरेटर घेराव करेंगे। बॉर्डर चेकपोस्ट पर मनमानी और अवैध वसूली को लेकर शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर ट्रक ऑपरेटर एसोसिएशन ने यह ऐलान किया है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि इसके बावजूद सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया तो ट्रक के पहिए रोक दिए जाएंगे।
विज्ञापन

 
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष अमृत लाल मदान ने बताया कि 15 दिसंबर शाम को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने भोपाल में मिलने बुलाया है। यदि हमारी बातचीत सफल नहीं होती है तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास का 16 दिसंबर को घेराव किया जाएगा। इसके बावजूद बॉर्डर चेकपोस्ट को बंद नहीं किया जाता है तो फिर मध्य प्रदेश में ट्रकों के पहिए रोक दिए जाएंगे। इससे जनता को होने वाली परेशानी के लिए सरकार जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन

 
मदान बताया कि देश में जीएसटी लागू होने के बाद बॉर्डर चेकपोस्ट की कोई जरूरत नहीं है। इसके बावजूद इनको अवैध तरीके से संचालित किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में प्रतिदिन 6 हजार ट्रक रोज आते जाते है। इनमें से 3 हजार से बॉर्डर चेकपोस्ट पर 2 से 3 हजार रुपए की अवैध वसूली की जाती है। इसके लिए चार से आठ घंटे तक रोका जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदान का कहना है कि बॉर्डर चेकपोस्ट गाड़ी के पेपर और ओवरलोर्डिंग के लिए बनाते है। आज डिजिटल के जमाने में सभी गाड़ियों के पेपर ऑनलाइन चेक किए जा सकते है। ओवरलोडिंग आज के समय कोई करता नहीं है। यदि फिर भी कोई करें तो उसका माल ही उतारने की कार्रवाई करना चाहिए। केंद्रीय मंत्री से लेकर प्रदेश सरकार को लगातर लिखने के बावजूद हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।  


बॉर्डर चेकपोस्ट पर अवैध वसूली बेधड़क की जा रही है। एंट्री फीस के नाम पर अवैध वसूली को लेकर अधिकारियों का कहना है कि पैसा ऊपर तक जा रहा है। हमारा मुख्यमंत्री से सवाल है कि भ्रष्टाचारियों के भी अलग-अलग पैमाने हैं। यदि नहीं तो फिर आरटीओ में अवैध वसूली किसके संरक्षण में चल रही है। उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही हैं।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed