फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Tribute paid to Mahatma Gandhi in British Parliament, described the relationship between the two coun

MP: CM ने पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, दोनों देशों के रिश्तों को बताया लिविंग ब्

Tue, 26 Nov 2024 12:13 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 26 Nov 2024 12:13 AM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को ब्रिटेन में पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश की संभावनाओं को साझा किया। सीएम ने दोनों देशों के रिश्तों को लिविंग ब्रिज की संज्ञा दी।

विज्ञापन
MP News: Tribute paid to Mahatma Gandhi in British Parliament, described the relationship between the two coun
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने विदेश दौरे के पहले दिन सोमवार को लंदन स्थित पार्लियामेंट स्क्वायर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और प्रदेश में निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए ब्रिटिश सांसदों और भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस यात्रा में उन्होंने मध्य प्रदेश को एक प्रमुख निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया और भविष्य में अन्य देशों से भी निवेश आकर्षित करने के प्रयासों की जानकारी दी।  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपनी पहली विदेश यात्रा की शुरुआत ब्रिटेन से की। भारतीय उच्चायोग और लंदन के अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने प्रदेश की औद्योगिक विकास योजनाओं, तकनीकी सहयोग और वैश्विक निवेश की दिशा में प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने इस यात्रा के लिए उच्चायोग के सहयोग की सराहना की और इसे अपने लिए गर्व का क्षण बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिकीकरण, कृषि, ऑटोमोबाइल, फार्मास्यूटिकल्स, आईटी और अन्य क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने विशेष रूप से ब्रिटेन से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, कौशल विकास और अनुसंधान के क्षेत्र में साझेदारी की संभावना पर जोर दिया। इसके अलावा  डॉ. यादव ने आगामी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए भारतीय उच्चायोग से सहयोग का अनुरोध किया और मध्य प्रदेश को ब्रिटिश निवेशकों के लिए आदर्श स्थल के रूप में स्थापित करने में उनकी मदद मांगी।
विज्ञापन


ब्रिटिश संसद में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ब्रिटेन में पार्लियामेंट स्क्वायर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गांधी जी ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर ब्रिटिश साम्राज्य को झुकाया था और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनका अतुलनीय योगदान था। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर महात्मा गांधी के आदर्शों का पालन करने और प्रदेश की प्रगति के लिए प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


ब्रिटिश सांसदों के साथ बैठक और भविष्य की साझेदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को ब्रिटिश संसद में आमंत्रित किया गया, जहां बैरोनेस वर्मा द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने ब्रिटिश सांसदों के साथ व्यापार और निवेश के अवसरों पर चर्चा की और मध्य प्रदेश की विकास परियोजनाओं की जानकारी दी। डॉ. यादव ने भारत-ब्रिटेन रिश्तों को एक मजबूत लिविंग-ब्रिज के रूप में रेखांकित किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साझा किया, जिसमें लिविंग-ब्रिज, तकनीकी नवाचार और ज्ञान साझेदारी पर विशेष ध्यान दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेश के लिए अन्य देशों से भी संपर्क
मुख्यमंत्री ने यूके दौरे के बाद जर्मनी और अन्य देशों में भी निवेश के लिए यात्रा करने की योजना बनाई है। उनका कहना था कि प्रदेश में औद्योगिकीकरण, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर संभावनाओं का अध्ययन किया गया है। उनका उद्देश्य मध्य प्रदेश को एक प्रमुख निवेश स्थल के रूप में स्थापित करना है और इसके लिए वे हर संभव कदम उठा रहे हैं।


हर युवा के लिए होगा रोजगार
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मंशा के अनुरूप प्रदेश के युवाओं को उनकी शिक्षा और काबिलियत के अनुसार काम देने के उद्देश्य से हर प्रकार के उद्योगों को स्थापित करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विदेश यात्रा में विभिन्न क्षेत्रों यथा आई.टी, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिक व्हीकल, एजुकेशन, रिन्युएबल एनर्जी और फूड प्रोसेसिंग सेक्टर्स में निवेश पर चर्चा और उद्योगपतियों से वन-टू-वन मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को ब्रेक-फास्ट पर उद्योगपतियों एवं भारत के उच्चायुक्त श्री विक्रम के दोरईस्वामी से संवाद करेंगे। इसके बाद "इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज इन मध्यप्रदेश", "इंटरैक्टिव सेशन" में लगभग 120 प्रतिभागियों से चर्चा करेंगे
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed