फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Tomorrow 26 women personalities will be honored with energy from a platform.

MP News: कल एक मंच से होगा महिला विभूतियों का सम्मान, अलग-अलग क्षेत्रों की 26 महिलाओं को ऊर्जा का सम्मान

Sun, 02 Feb 2025 07:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 02 Feb 2025 07:12 PM IST
सार

भोपाल में 3 फरवरी को ऊर्जस्विता सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 26 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया मुख्य अतिथि होंगी। 

विज्ञापन
MP News: Tomorrow 26 women personalities will be honored with energy from a platform.
भोपाल में कल महिला विभूतियों का सम्मान होगा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बाद नारी शक्ति की कोशिशों को सलाम करने का क्रम भी जारी है। राजधानी की सामाजिक संस्था अनुनय ऐसी ही महिला विभूतियां चुनकर उनका सम्मान करती हैं। संस्था के तीसरे आयोजन में करीब 26 महिलाओं को ऊर्जस्विता सम्मान से नवाजा जाएगा। आयोजन तीन फरवरी शाम भोपाल के भारतीय होटल प्रबंधन संस्थान में होगा।
विज्ञापन


संस्था प्रमुख माही भजनी ने बताया कि सम्मान समारोह में अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत 26 महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया मुख्य अतिथि के तौर पर महिला विभूतियों का सम्मान करेंगी। आईएचएम के प्राचार्य डॉ. रोहित सरीन, प्रफुल्लित तीर्थ के पीठाधीश स्वामी मनेश्वरानंद और छत्तीसगढ़ के पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ) सुधीर अग्रवाल इस अवसर पर विशेष अतिथि रहेंगे। इस अवसर पर बालाघाट में सामुदायिक विकास के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए मार्गी वॉट्स कार्टर को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। माही भजनी ने बताया कि अनुनय संस्था पिछले 14 वर्षों से गरीब एवं वंचित तबके के बच्चों की शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है। खासकर ऐसे बच्चों के लिए जो पन्नी बीनते हैं या भीख मांगते हैं। अब तक संस्था के सेतु सेंटरों के जरिये करीब एक हजार बच्चों को स्कूल से जोड़ा जा चुका है। 
विज्ञापन


संस्था के सचिव डॉ. भट्टाचार्य ने बताया कि ऊर्जस्विता सम्मान के जरिये हमारी कोशिश समाज को दिशा देने वाली उन महिला विभूतियों का सम्मान करना है, जो अपने-अपने क्षेत्र की दिग्गज हैं और देश-दुनिया में अपना नाम कमा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विभूतियों का होगा सम्मान
डॉ. अनामिका जैन- उच्च शिक्षा ( इंदौर), डॉ. पल्लवी तिवारी- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (यूएस), संप्रिया पूजा- लोकनृत्य एवं गायन, (छत्तीसगढ़), डॉ. वंदना अग्रवाल -स्कूल शिक्षा (छत्तीसगढ़), ओरियल प्रिज़मैन- संरक्षण (यूके), डॉ. आरती सिन्हा- साउंड हीलर एवं वेलनेस कोच, चंद्रकला परस्ते-  जनजातीय संस्कृति (डिंडोरी), प्रभाकर खलको- प्रशासन (छत्तीसगढ़), मेघा मुक्तिबोध- शिक्षा, मनीषा आनंद- मिसेज़ इंडिया, शोमिता भट्टाचार्य- पर्यावरण (इंदौर), रोली शर्मा, विपणन पेशेवर (नई दिल्ली), आशा पठानिया- सत्कार उद्योग (हरियाणा), दिव्या अत्रि- समाजसेवा, भूमिका कलम- ज्योतिष (इंदौर), अंजु तड़ियाल - कौशल विकास, दक्षा वैदकर- प्रिंट मीडिया, हुमेरा ख़ान - सामाजिक उद्यमी, श्रुति सिंह- राजनीति, विशाखा कवठेकर- आर्किटेक्ट, अर्पणा चेंडके- उद्यमी (इंदौर), दीक्षा पाटकर भदौरिया- नवाचार, आराधना मालवी- आदिम कल्याण एवं खेलकूद (बैतूल), मीरा- इंफ्लुएंसर (चीन), पूर्वा त्रिवेदी- इलेक्ट्रॉनिक मीडिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed