फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Three BJP leaders said – How will the Congress, which calls women a piece of goods and items, respect

MP News: भाजपा की तीन नेता बोलीं- महिलाओं को टंच माल और आइटम कहने वाली कांग्रेस भला नारी सम्मान कैसे करेगी?

Tue, 09 May 2023 07:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 09 May 2023 07:29 PM IST
सार

भाजपा नेत्रियों ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले भी कर्जमाफी के नाम पर एक ऐसी ही धोखाधडी कमलनाथ ने सत्ता हथियाने के लिए प्रदेश के किसानों से की थी। जिसके कारण प्रदेश के किसान डिफाल्टर हुए, वही फरेब प्रदेश की बहनों से कमलनाथ नारी सम्मान योजना के नाम पर कर रहे हैं।

विज्ञापन
MP News: Three BJP leaders said – How will the Congress, which calls women a piece of goods and items, respect
भाजपा की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना के जवाब में शुरू की गई 'नारी सम्मान योजना' को लेकर भाजपा की तीन महिला नेत्रियों ने प्रेस कांफ्रेंस करके तंज कसा है। उन्होंने सवाल किया कि महिलाओं को टंच माल और आइटम कहने वाली कांग्रेस भला नारी सम्मान कैसे कर सकती है? मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस, पूर्व मंत्री रंजना बघेल एवं मध्य प्रदेश लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी ने नारी सम्मान योजना को लेकर कांग्रेस को निशाने पर लिया। प्रेस कांफ्रेंस में तीन नेत्रियों ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नारी सम्मान योजना के नाम से नया फरेब प्रारंभ किया है। जिसे कमलनाथ नारी सम्मान कह रहे हैं, वह नारी सम्मान नहीं बल्कि कांग्रेस कल्याण की कवायद है।
विज्ञापन


भाजपा नेत्रियों ने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले भी कर्जमाफी के नाम पर एक ऐसी ही धोखाधडी कमलनाथ ने सत्ता हथियाने के लिए प्रदेश के किसानों से की थी। जिसके कारण प्रदेश के किसान डिफाल्टर हुए, वही फरेब प्रदेश की बहनों से कमलनाथ नारी सम्मान योजना के नाम पर कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता महिलाओं को टंच माल और आयटम कहते हैं।ऐसी कुत्सित मानसिकता रखने वाले कांग्रेस नेताओं से भला नारी सम्मान की उम्मीद कैसे की जा सकती है? उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रहते हुए कमलनाथ ने भाजपा सरकार में चल रही नारी सशक्तिकरण की सारी योजनाएं बंद कर दी थी, ऐसे कमलनाथ कैसे नारी सम्मान करेंगे?
विज्ञापन


पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस ने कहा कि आज कमलनाथ नारी सम्मान की बात कर रहे हैं, जबकि यही कमलनाथ 15 महीने मुख्यमंत्री रहे। तब उन्होंने जनजातीय महिलाओं के पोषण आहार के लिए दी जाने वाली राशि रोककर उनके मुंह का निवाला छीना था। पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने कहा कि कमलनाथ ने विधानसभा चुनाव के पूर्व आजीविका मिशन से जुडी बहनों को लोन देने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने वादाखिलाफी की, जबकि भाजपा सरकार ने स्वसहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोन दिया। आज बड़ी संख्या में स्वसहायता समूह के माध्यम से महिलाएं सशक्त हुई हैं। कमलनाथ ढोंग, छल, कपट, छद्म के प्रतीक हैं।उन्होंने कहा कि कमलनाथ किस मुंह से नारी सम्मान की बातें कर रहे हैं जबकि उन्हीं की पार्टी के नेता सज्जन सिंह वर्मा महिलाओं को लेकर अनर्गल बातें करते हैं। आदिवासी समाज की गौरव राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन अशोभनीय टिप्पणी करते हैं। वहीं, दिग्विजय सिंह महिलाओं को टंच माल कहते हैंऔर कमलनाथ स्वयं महिलाओं को आइटम बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री इमरती देवी ने कहा कि कमलनाथ जब मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने कन्यादान योजना में किसी भी बेटी का विवाह नहीं किया और लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ भी किसी बेटी को नहीं दिया। आज कमलनाथ महिला सम्मान की बात करते है लेकिन इन्हीं कमलनाथ ने भरे मंच से 'आइटम' कहकर मुझे अपमानित करने का काम किया।और अब जब विपक्ष में हैं तो नारी सम्मान योजना केनाम पर महिलाओं को भ्रमित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed