फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: The third tiger cub injured on the Budhni Midghat railway section also died, treatment was going on i

MP News: बुधनी मिडघाट रेल खंड पर घायल तीसरे बाघ शावक की भी मौत, वन विहार में चल रहा था इलाज

Wed, 31 Jul 2024 07:13 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 31 Jul 2024 07:13 PM IST
सार

बुधनी मिडघाट रेलवे लाइन के पास ट्रेन दुर्घटना में घायल तीसरे बाघ शासक की भी बुधवार सुबह मौत हो गई। एक दिन पहले दूसरे शावक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। दोनों ही शावक पर्याप्त मात्रा में भोजन नहीं खां पा रहे थे। इन शावकों को विशेष ट्रेन से भोपाल लाया गया था। 
 

विज्ञापन
MP News: The third tiger cub injured on the Budhni Midghat railway section also died, treatment was going on i
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

बुधनी मिडघाट रेलवे लाइन पर ट्रेन दुर्घटना में घायल तीसरे बाघ शावक की बुधवार सुबह वन विहार में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक दिन पहले एक बाघ शावक की मौत हो गई थी। 16 जुलाई को पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से तीन बाघ शावक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इन शावकों में एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। दाे शावकों को अगले दिन विशेष ट्रेन से इलाज के लिए भोपाल वन विहार लाया गया था। दोनों बाघ शावकों को पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आई थी और कई जगह फ्रैक्चर पाए गए थे। इसके चलते उनका पिछला हिस्सा काम नहीं कर रहा था। इसके अलावा, शावक पर्याप्त मात्रा में भोजन और पानी नहीं ले रहे थे, जिससे उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका। चिकित्सकीय निगरानी और सतत उपचार के बावजूद शावकों की हालत नाजुक बनी रही। इलाज के दौरान मंगलवार सुबह पहले शावक और बुधवार सुबह दूसरे शावक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पोस्टमॉर्टम के बाद दाह संस्कार 
तीनों मृत बाघ शावकों का पोस्टमॉर्टम डॉ. अतुल गुप्ता, वन्यप्राणी चिकित्सक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, डॉ. रजत कुलकर्णी, वाइल्ड लाइफ एस.ओ.एस. वन विहार और डॉ. प्रशांत देशमुख, वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। पोस्टमार्टम के बाद, शावकों का वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति में नियमानुसार दाह संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed