फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: The state is fully prepared to deal with Corona, Minister Sarang said - Wear a mask, avoid going to c

MP News: कोरोना से निपटने हम पूरी तरह तैयार, मंत्री सारंग की जनता से अपील- मॉस्क लगाए, भीड़ भाड़ में न जाएं

Mon, 10 Apr 2023 06:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 10 Apr 2023 06:39 PM IST
सार

प्रदेश में सोवार को जिला अस्पताल, डिस्पेंसरी और मेडिकल कॉलेज में कोरोना की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल की गई। इसका निरीक्षण करने अधिकारी और मंत्री पहुंचे। 

विज्ञापन
MP News: The state is fully prepared to deal with Corona, Minister Sarang said - Wear a mask, avoid going to c
हमीदिया अस्पताल में मॉक ड्रिल पर उपस्थित चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार अलर्ट हो गई हैं। सोमवार को प्रदेश भर में ऑक्सीजन प्लांट और अस्पतालों में कोरोना की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल की गई। भोपाल में हमीदिया अस्पताल और जय प्रकाश जिला अस्पताल में मॉकड्रिल हुई। हमीदिया अस्पताल में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग पहुंचे। उन्होंने कहा कि हम कोरोना से निटपने के लिए पूरी तरह तैयार है। मॉकड्रिल के बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।  
विज्ञापन

 
एंबुलेंस से डमी पेंशेट आया
हमीदिया अस्पताल में लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस से लाए गये डमी पेशेंट को ऑक्सीजन मास्क के साथ स्ट्रेचर पर कोविड डेडिकेटेड वॉर्ड में ले जाया गया। जहां उसका केजुएल्टी में रजिस्ट्रेशन कर आईसीयू वार्ड में वेंटिलेटर युक्त बेड तक पहुंचाया गया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान स्टॉप वॉच के जरिये टाइम रिकॉर्ड किया गया। मरीज को एम्बुलेंस से केजुएल्टी तक पहुंचाने में 2:59 मिनट और केजुएल्टी से आईसीयू में ले जाने में 5 मिनट से भी कम समय लगा।
विज्ञापन


कोविड प्रोटोकॉल का करें पाल
मंत्री सारंग ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति पूर्ण रूप से नियंत्रण में है। वर्तमान में मिले करोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं और टेलीमेडिसिन से उन्हें निरंतर परामर्श दिया जा रहा है। साथ ही उनकी स्थिति को रिकॉर्ड भी किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से मास्क लगाने एवं भीड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ऑक्सीजन प्लांट का हर माह होगा मॉकड्रिल
हमीदिया अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के मॉक ड्रिल का मंत्री ने निरीक्षण किया। यहां ऑक्सीजन प्लांट की क्षमता 2 हजार एलपीएम की है। प्लांट की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। मॉनीटरिंग के लिए जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। इस सिस्टम से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। मंत्री सारंग ने कहा कि कोरोना के संभावित खतरे से निपटने के लिये अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता के लिये हर माह ऑक्सीजन प्लांट में मॉकड्रिल किया जायेगा।


प्रदेश में 42 हजार 974 कोविड बेड
प्रदेश में 42 हजार 974 कोविड बेड उपलब्ध हैं। इनमें से 13 मेडिकल कॉलेजों में 8 हजार 459 कोविड बिस्तर हैं। प्रदेश में 215 पी.एस.ए क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट संचालित हैं। इनसे प्रति मिनट 1 लाख 21 हजार लीटर ऑक्सीजन बनाई जा सकती है। प्रदेश में अब तक 13 करोड़ 39 लाख टीके लगाए जा चुके हैं। प्रदेश में 35 लेब हैं, जिनकी टेस्टिंग क्षमता 1 लाख 24 हजार प्रतिदिन है। वहीं मेडिकल कॉलेजों में प्रतिदिन 20 हजार टेस्ट किये जा सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed