फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: The capital became Rammay, Akhand Ramayan recitation at many places, 11 quintal sweets distributed, c

MP News: राजधानी हुई राममय, कई जगह अखंड रामायण पाठ, 11 क्विंटल मिठाई बांटी, दीपावली जैसी रंगारंग आतिशबाजी

Sun, 21 Jan 2024 10:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 21 Jan 2024 10:37 PM IST
सार

अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले राजधानी भोपाल श्रीराम की भक्ति में डूब गई। बाजार से लेकर कॉलोनियों तक में विद्युत सजा की गई है। घरों पर भगवा झंडे लहरा रहे हैं। कई जगह अखंड रामायण पाठ, दीपोत्सव, रामधुन पर भजन और महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली और दीपावली जैसी आतिशबाजी की गई। भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर कल कई जगह मंदिरों में सुंदर कांड़ और भंडारे के आयोजन होगा। 

विज्ञापन
MP News: The capital became Rammay, Akhand Ramayan recitation at many places, 11 quintal sweets distributed, c
भोपाल में प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर रंगारंग आतिशबाजी हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होना है। इसे पूरे देश में उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। भोपाल भी श्रीराम की भक्ति में डूब गया है। भाजपा कार्यालय के परिसर में बने मंदिर में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर 108 दिव्यांगजन रामायण पाठ कर रहे हैं। यह पाठ सोमवार तक जारी रहेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश कार्यालय मंत्री राघवेंद्र शर्मा ने पूजा पाठ करा कर रामायण पाठ शुरू कराया। शाम को प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भाजपा कार्यालय पहुंचे। यहां पर दीपोत्सव और आतिशबाजी का आयोजन किया गया। प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर 5100 दीप जलाकर आतिशबाजी की गई। सीएम ने कहा कि भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लोग अपनी आंखों में चिर स्थायी बनाने के लिए लालायित है। प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हिंदू-मुस्लिम एकता का अनुपम उदाहरण है।  
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में जलेगी राम ज्योति 
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में उत्सव जैसा माहौल है। कल का दिन भारत ही नहीं पूरी दुनिया के लिए ऐतिहासिक है। सोमवार को प्रदेशभर में राम ज्योति जलेगी और पूरे प्रदेश की जनता रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाएगी। 
विज्ञापन


शहर में दीवाली जैसा माहौल 
भोपाल में मंदिरों को फूलों और विद्युत सज्जा से सजाया गया है। कई जगह प्राण प्रतिष्ठा का लाइव कवरेज दिखाने के लिए एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है। कॉलोनियों के गेट को फूलों और रोशनी से सजाया गया है। घरों पर भगवा झंडे लगाए गए है। दीपावली की तरह लोगों ने विद्युत सज्जा से घरों को सजाया गया है। मंदिरों में भजन कीर्तिन, हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड का आयोजन किया गया है। कई जगह महिलाओं ने कलश यात्राएं निकालीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किन्नर समाज ने भी भजन कीर्तिन किया 
शहर के मंगलवारा स्थित अपने निवास पर किन्नर समाज ने भी भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर भजन कीर्तिन का आयोजन किया। अपने घरों को सजाया। किन्नर समाज के लोगों का कहना है कि बड़ी खुशी की बात है कि लंबे समय के इंतजार के बाद भगवान राम आ रहे है। इसका उत्सव हर घर में मनाया जाएगा। 

रामायण सीरियल के मुख्य दृश्य दिखाए 
श्यामला हिल्स स्थित एमपीटी ड्राइव इन सिनेमा में रामायण सीरियल के कुछ मुख्य दृश्य निशुल्क दिखाए गए। 

11 क्विंटल मिठाई भक्तों में बांटी, ढाई घंटे रंगारंग आतिशबाजी  
कर्फ्यू वाली माता मंदिर प्रांगण में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर कई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भगवान राम के भजनों पर मनमोहक नृत्य नाटिकाएं प्रस्तुत की गईं। सारेगामा फेम सौम्या शर्मा ने सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी। 151 ब्राह्मण बटुकों द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ किया गया। ढाई घंटे तक रंगारंग आतिशबाजी हुई। 11 क्विंटल मिठाई का भोग लगा कर भक्तों का बांटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed