फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: The brutes raped the minor and handed her over to friends, 6 arrested

MP News: नाबालिग से दरिंदगी के बाद किया दोस्तों के हवाले, एक के बाद एक महीनों चला हैवानियत का खेल, छह गिरफ्तार

Sat, 26 Apr 2025 09:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 26 Apr 2025 09:09 PM IST
सार

आरोपी दोस्त ने युवती पर दबाव बनाया कि वह स्वयं दूसरे युवकों से संबंध नहीं बनाती तो अपनी किसी हिंदू सहेली को लेकर आए और मेरे दोस्तों से शारीरिक संबंध बनवाए। आरोपी आए दिन पीड़िता को फोन कर अलग-अलग लोगों से दुष्कर्म के लिए बुलाते थे।

विज्ञापन
MP News: The brutes raped the minor and handed her over to friends, 6 arrested
थाना श्यामला हिल्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में दोस्ती के बाद नाबालिग लड़की के शारीरिक शोषण का बेहद खौफनाक मामला सामने आया। नाबालिग हिंदू लड़की से टीटी नगर क्षेत्र में रहने वाले शाहरुख खान नाम के युवक ने दोस्ती कर दुष्कर्म किया, इसके बाद उसने अपने दोस्त से भी दुष्कर्म कराया। इतना ही नहीं पीड़िता का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उस पर दबाव बनाया गया कि अन्य हिंदू युवती को लेकर आए, ताकि उनसे शारीरिक संबंध बनाए जा सकें। उसने ऐसा नहीं किया तो शाहरुख ने अन्य युवकों के साथ उसके साथ दरिंदगी कराई। इस मामले में श्यामला हिल्स और बैरागढ़ पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता और आरोपी अलग-अलग संप्रदाय के होने के कारण पुलिस ने संवेदनशीलता के चलते मामले को दबाये रखा। कई दिन बाद यह मामला मीडिया को पता चला। घटना कुछ महीने से चल रही थी। पुलिस ने कुछ दिन पहले ही प्रकरण दर्ज कर छह आरोपियों को जेल भेजा है।

विज्ञापन


श्यामला हिल्स पुलिस के अनुसार 17 वर्षीय किशोरी बैरागढ़ की रहने वाली है। बैरागढ़ क्षेत्र में रहने वाला शाहरुख खान नामक युवक ने पीड़िता के साथ दोस्ती की, फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसका वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देकर दूसरे दोस्तों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। युवती पर दबाव बनाया गया कि वह स्वयं दूसरे युवकों से संबंध नहीं बनाती तो अपनी किसी हिंदू सहेली को लेकर आए और मेरे दोस्तों से शारीरिक संबंध बनवाए। इसके बाद शाहरुख ने पीड़िता पर दबाव बनाकर अयान नाम के युवक के साथ दुष्कर्म कराया। अयान ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना का वीडियो बना लिया। वह वीडियो उसने शाहरुख को भी भेजा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP में सांसद, विधायकों को पुलिस करेगी सैल्यूट, PCC चीफ ने कहा-यह आदेश लोकतंत्र पर हमला, वर्दी का अपमान
विज्ञापन
विज्ञापन


अयान ने अपने दोस्त से कराया दुष्कर्म
पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने वाला अयान दूसरा दरिंदा था। इसके बाद अयान ने अपने दोस्त अरबाज के साथ पीड़िता का दुष्कर्म कराया। शाहरुख बैरागढ़ थाना क्षेत्र में दुष्कर्म करने के साथ उसके साथ बाणगंगा क्षेत्र में भी दुष्कर्म किया।


जोया के मकान में शाहरुख करता था दुष्कर्म
नाबालिग लड़की के साथ शाहरुख बाणगंगा क्षेत्र में रहने वाली जोया खान नाम की महिला के घर पर दुष्कर्म करता था। जोया और उसका पति फैजान इस मामले में शाहरुख का पूरा सहयोग करते थे। जोया, उसका पति फैजान और जावेद पीड़िता को बदनामी का डर दिखाकर शाहरुख और अन्य मुस्लिम युवकों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी दबाव बनाते थे।

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान से रिश्ते खत्म करने की मांग, उलमा बोर्ड ने पहलगाम हमले के खिलाफ फतवा जारी किया

मां को पता चला, तब हुआ खुलासा
आरोपी आए दिन पीड़िता को फोन कर अलग-अलग लोगों से दुष्कर्म के लिए बुलाते थे, जिसके कारण वह घर से बिना बताए निकलने लगी। घर पहुंचने पर मां पूछती तो वह गुमसुम रहती। पीड़िता जब मानसिक रूप से कमजोर होने लगी तो मां ने जोर देकर पूछा, तब पीड़िता ने पूरा खुलासा किया। इसके बाद मां ने टीटी नगर थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया। घटनास्थल श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र का होने के कारण श्यामला हिल्स पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसी मामले में बैरागढ़ पुलिस ने भी प्रकरण दर्ज कर शाहरुख और अयान को गिरफ्तार किया है। सभी छह आरोपी फिलहाल जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed