फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: The beast was sentenced to triple death penalty

MP News: दरिंदे को तिहरी फांसी की सजा, सीएम बोले- अपराधियों को सजा और पीड़ित को न्याय के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Wed, 19 Mar 2025 07:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 19 Mar 2025 07:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अपराधियों को सजा दिलाकर पीड़ितों को न्याय दिलाना सरकार की प्रतिबद्धता है। भोपाल में बच्ची के अपहरण-दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को तिहरी फांसी की सजा मिली। त्वरित जांच, स्पेशल टास्क फोर्स और न्यायालय के फैसले को उन्होंने मिसाल बताया।

विज्ञापन
MP News: The beast was sentenced to triple death penalty
पांच साल की बच्ची के अपहरण-दुष्कर्म और हत्या प्रकरण में तिहरी फांसी दी गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अपराधियों को सजा दिलाकर पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। भोपाल के शाहजहांबाद में सितंबर 2024 में हुई पांच साल की बच्ची के अपहरण-दुष्कर्म और हत्या के प्रकरण में, अपराधी को तीन प्रकरणों के आधार पर तिहरी फांसी की सजा मिली है, जो भविष्य में अपराध करने वालों के लिए मिसाल बनेगी। राज्य सरकार किसी भी अपराधी को छोड़ने वाली नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रकरण में हुई त्वरित कार्रवाई और कोर्ट द्वारा दिए निर्णय के संबंध में विचार व्यक्त कर रहे थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रंगपंचमी पर सरकार द्वारा लिए जा रहे कर्ज के विरोध में कांग्रेस ने मनाई कर्ज पंचमी, लोगों को दी जानकारी
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जघन्य अपराध की व्यापक विवेचना के लिए राज्य सरकार ने स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया था। प्रकरण में न केवल अपराधी को पकड़ा गया, बल्कि तत्परतापूर्वक चालान पेश करवाया गया। इस प्रकरण की सुनवाई भी त्वरित रूप से हुई। माननीय न्यायाधीश ने जो फैसला दिया है उससे यह फैसला मिसाल बना है। यह फांसी की सजा सभी अपराधियों को सबक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रकरण में तत्परतापूर्वक कार्रवाई के लिए प्रशासन और पुलिस को बधाई दी है। उन्होंने न्यायालय द्वारा कम समय में संवेदनशीलता के साथ लिए गए निर्णय पर संतोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed