फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Summer special train will run on Yeshwantpur-Gaya route, stop at many stations in Madhya Pradesh

MP News: यशवंतपुर-गया रूट पर चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, मध्यप्रदेश के कई स्टेशनों पर ठहराव

Fri, 11 Apr 2025 10:10 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 11 Apr 2025 10:10 PM IST
सार

दक्षिण और उत्तर भारत को जोड़ने वाली यशवंतपुर-गया-यशवंतपुर समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 12 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। यह ट्रेन मध्यप्रदेश के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी और सतना जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे यात्रियों को सीधा और सुगम विकल्प मिल सकेगा।

विज्ञापन
MP News: Summer special train will run on Yeshwantpur-Gaya route, stop at many stations in Madhya Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गर्मी के मौसम में बढ़ते यात्री भार को देखते हुए रेलवे ने एक और बड़ी राहत दी है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यशवंतपुर-गया-यशवंतपुर समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन मध्यप्रदेश के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी और सतना स्टेशनों से होकर गुजरेगी। गाड़ी संख्या 06563/06564 के तहत यह समर स्पेशल ट्रेन 10-10 ट्रिप्स के लिए चलेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP: डॉ. निधिपति सिंघानिया को फेलोशिप सम्मान, भारतीय वास्तुकला क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 06563 यशवंतपुर से हर शनिवार (12 अप्रैल से 14 जून 2025 तक) सुबह 07:30 बजे प्रस्थान करेगी और सोमवार सुबह 08:15 बजे गया पहुंचेगी। रास्ते में ट्रेन रविवार को इटारसी (12:45 PM), पिपरिया (13:50), नरसिंहपुर (14:40), मदनमहल (15:55), कटनी (17:58) और सतना (19:20) पर रुकेगी। गाड़ी संख्या 06564 गया से हर सोमवार (14 अप्रैल से 16 जून 2025 तक) रात 11:45 बजे रवाना होगी और बुधवार रात 9:30 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी। वापसी मार्ग में यह सतना (09:25 AM), कटनी (10:40), मदनमहल (12:23), नरसिंहपुर (13:33), पिपरिया (14:38) और इटारसी (16:10) पर ठहरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: लाड़ली बहना योजना की किस्त पर कांग्रेस का सवाल, जीतू पटवारी बोले- बहनों के खाते में पैसा नहीं आया

यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
इस स्पेशल ट्रेन में एसी तृतीय श्रेणी, शयनयान और द्वितीय सामान्य श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे, जिससे सभी वर्ग के यात्रियों को यात्रा में सुविधा मिल सके। ट्रेन का ठहराव यलहंका, धर्मावरम, काचीगुडा, नागपुर, प्रयागराज छिवकी सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed