फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: State level slogan competition on 'Every vote is important', prizes ranging from Rs 51 to 11 thousand

MP News: 'प्रत्येक वोट जरूरी है' पर राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता, 51 से 11 हजार रुपये तक के इनाम

Mon, 15 Apr 2024 06:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 15 Apr 2024 06:33 PM IST
सार

प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टि mp.mygov.in पोर्टल पर भेजनी होगी। इसके साथ ही प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी। गुरूवार 25 अप्रैल तक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि भेज सकेंगे। 
 

विज्ञापन
MP News: State level slogan competition on 'Every vote is important', prizes ranging from Rs 51 to 11 thousand
चुनाव आयोग - फोटो : ANI

विस्तार

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग पूरा प्रयास कर रहा है। इसके लिए प्रचार प्रसार के साथ ही अब लोगों को प्रेरित करने के लिए प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। 
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान का प्रतिशत बेहतर हो, इसके लिए मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत 'प्रत्येक वोट जरूरी है' विषय पर राज्य स्तरीय स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही 10 प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्राप्त प्रविष्टियों के मूल्यांकन के लिए राज्य स्तरीय चयन समिति का गठन भी किया गया है। चयन समिति के मूल्यांकन के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को अपनी प्रविष्टि mp.mygov.in पोर्टल पर भेजनी होगी। इसके साथ ही प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी। गुरूवार 25 अप्रैल तक प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि भेज सकेंगे। 
विज्ञापन


विजयी प्रतिभागियों को मिलेगी पुरस्कार राशि
प्रथम पुरस्कार – 51,000 एवं प्रमाण पत्र
द्वितीय पुरस्कार – 21,000 एवं प्रमाण पत्र
तृतीय पुरस्कार – 11,000 एवं प्रमाण पत्र
10 प्रतिभागियों को 5,100-5,100 रुपये का विशेष पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

नियम एवं शर्तें
प्रतिभागी को मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
एक प्रतिभागी की एक प्रविष्टि अधिकतम 25 से 30 शब्दों की मान्य होगी।
प्रविष्टि मौलिक, अर्थपूर्ण एवं हिंदी भाषा में होना चाहिए।
प्रविष्टि में किसी भी उत्तेजक या आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग नहीं होना चाहिए।
प्रतिभागी प्रविष्टि के साथ अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी भी जरूर लिखें।
पुरस्कार के लिए श्रेष्ठ प्रविष्टि का चयन मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा गठित राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जाएगा। चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिये प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2024 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed