{"_id":"63f0dc26230e40258d085fdd","slug":"mp-news-state-level-program-cabinet-meeting-will-also-be-held-on-completion-of-two-years-of-cm-s-plantation-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सीएम के पौधरोपण के दो साल पूरे होने पर प्रदेश स्तर कार्यक्रम, कैबिनेट बैठक भी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सीएम के पौधरोपण के दो साल पूरे होने पर प्रदेश स्तर कार्यक्रम, कैबिनेट बैठक भी होगी
Sat, 18 Feb 2023 07:39 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 18 Feb 2023 07:39 PM IST
सार
सीएम शिवराज ने 19 फरवरी 2021 को नर्मदा जयंती के अवसर पर प्रतिनिधि पौधा लगाने की शुरुआत की थी। इसके बाद से लगातार पौधे लगाते आ रहे हैं। सीएम 730 दिनों में 12 राज्यों में करीब 2200 पौधे लगाए हैं। सीएम के साथ प्रतिदिन कई सामाजिक संगठन और व्यक्ति, स्व-प्रेरणा से पौधरोपण कर रहे हैं।
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पौधरोपण के दो साल पूरे होने पर प्रदेश स्तर पर कार्यक्रम होंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ राजा भोज विमानतल परिसर में पौधा लगाएंगे। इस कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी की जाएगी। इसके अलावा सभी जिलों में भी पौधरोपण के कार्यक्रम किये जाएंगे। इस दिन पौधरोपण कर विकास यात्राओं का शुभारंभ होगा। इसके साथ ही कैबिनेट की बैठक भी होगी। जिसके बाद सीएम मंत्रियों से विकास यात्रा को फीडबैक लेंगे और सुझाव देंगे। जानकारी के अनुसार बैठक में विकास यात्रा की अंतिम तारीख बढ़ाने को लेककर भी निर्णय हो सकता हैं।
730 दिन में 2200 पौधे लगाएं
सीएम शिवराज ने 19 फरवरी 2021 को नर्मदा जयंती के अवसर पर प्रतिनिधि पौधा लगाने की शुरुआत की थी। इसके बाद से लगातार पौधे लगाते आ रहे हैं। सीएम 730 दिनों में 12 राज्यों में करीब 2200 पौधे लगाए हैं। सीएम के साथ प्रतिदिन कई सामाजिक संगठन और व्यक्ति, स्व-प्रेरणा से पौधरोपण कर रहे हैं। सीएम की प्रदेशवासियों से अपील के बाद जनवरी 2022 से अब तक 1600 से अधिक लोगों ने जन्मदिवस, विवाह वर्षगांठ और अपने परिजनों की स्मृतियों में उनके साथ पौधे लगाएं।
शिवराज सरकार की कैबिनेट बैठक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्रियों के साथ शाम 6 बजे मंत्रालय में कैबिनेट बैठक होगी। इसके बाद निवेश संवर्धन बोर्ड की बैठक भी होगी। कैबिनेट में लंबे समय से लटकी 2023-24 की नई शराबनीति और प्रदेश सरकार के करीब 3 लाख करोड़ के बजट को स्वीकृति के लिए रखा जा सकता हैं। मध्य प्रदेश विधानसभा का 27 फरवरी से बजट सत्र शुरू हो रहा हैं। 1 मार्च को सरकार विधानसभा में बजट पेश करेंगी।
विज्ञापन
विकास यात्रा को लेकर मंत्रियों के साथ बैठक
सीएम पौधरोपण के बाद विकास यात्रा को लेकर मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। इसके फीडबैंक के अनुसार सीएम विकास यात्रा के लिए मंत्रियों को सुझाव देंगे। बैठक में सीएम विकास यात्रा की अंतिम तारीख 25 फरवरी को आगे बढ़ाने का भी ऐलान कर सकते हैं।