फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Srinivas BV says Modi can not stop the change of power in Madhya Pradesh

MP News:श्रीनिवास बीवी बोले- मोदी जी भी अब मध्यप्रदेश में होने वाले सत्ता परिवर्तन को नहीं रोक सकते

Tue, 27 Jun 2023 07:23 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 27 Jun 2023 07:23 PM IST
सार

प्रदेश पदाअधिकारियों को संबोधित करते हुए श्रीनिवास ने कहा कि बूथ स्तर पर एक मजबूत नेटवर्क के आधार पर ही हमारी जीत प्रदेश में निश्चित होगी। मोदी के भोपाल दौरे पर टिप्पणी करते हुए कहा की मोदी जी अब मप्र के कितने भी चक्कर लगा ले प्रदेश की जानता झांसे में फंसने वाली नहीं है।

विज्ञापन
MP News: Srinivas BV says Modi can not stop the change of power in Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की सभी राजनीति दलों ने तैयारी तेज कर दी है। इसके तहत ही भोपाल में मंगलवार को मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि अब मध्यप्रदेश में होने वाले सत्ता परिवर्तन को नहीं रोक सकते। 
विज्ञापन


प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए श्रीनिवास ने कहा कि बूथ स्तर पर एक मजबूत नेटवर्क के आधार पर ही हमारी जीत प्रदेश में निश्चित होगी। मोदी के भोपाल दौरे पर टिप्पणी करते हुए कहा की मोदी जी अब मप्र के कितने भी चक्कर लगा ले प्रदेश की जानता झांसे में फंसने वाली नहीं है। मप्र में कांग्रेस की भारी बहुमत से सरकार बनेगी। कर्नाटक चुनावों के अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्होंने प्रदेश के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और जीत का मंत्र दिया। बैठक में उपस्थित संगठन प्रभारी शोभा ओझा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि प्रदेश का माहौल आज कांग्रेस के पक्ष में है। प्रदेश की जानता आज भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठी है। जिसमें एक बहुत बड़ा वर्ग युवाओं का है। आप सभी को उन युवाओं के बीच जाकर कमलनाथ जी के वचन पत्र के बारे में जानकारी देना होगा। हमारे 15 महीने के कार्यकाल को समझाना होगा जिसका बहुत सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी अखिलेश यादव और डॉ विक्रांत भूरिया ने नव नियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों का परिचय करवाते हुए कहां कि यह सभी साथी पूरी ऊर्जा के साथ संगठन के काम में लग जाए। आगामी विधानसभा चुनाव की आप सभी पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहेगी। युवा कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहां कि चुनाव में अब कुछ समय भी शेष नहीं है। हमें में एक जुटता के साथ भाजपा की युवा विरोधी नीतियों पर प्रहार करना होगा। आगामी विधानसभा सत्र में जब हमारे विधायक जानता के मुद्दों को सदन में उठाये तो युवा कांग्रेस को सड़को पर उतरकर प्रदेश में व्यप्त बेरोजगारी और शिक्षा घोटालों पर शिवराज सरकार से जवाब लेना होगा। आज प्रदेश का युवा सरकार से नाराज है। हमें उनकी भावना के अनुरूप जायदा से ज्यादा मुद्दों को वचन पत्र में शामिल करना होगा, जिसके लिए आप सभी के सुझाव आमंत्रित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीसी में बैठक के बाद युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आवास पर मुलाकात कर चर्चा की।  जिसमें कमलनाथ ने सभी को  कहा कि मध्यप्रदेश के युवा भाजपा सरकार के उब चुका है। युवा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी युवाओं के बीच पहुंच कर कांग्रेस के वचन पत्र और कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाएं। युवा कांग्रेस का मुख्य काम 65 हजार बूथों पर लाखों की संख्या में युवाओं को खड़ा कर सभी बूथ को मजबूत करना हैं।  
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed