फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: SP and Congress will jointly contest by-elections in MP, SP made serious allegations against former m

MP News: MP में सपा और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे उपचुनाव, सपा ने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर लगाया गंभीर आरोप

Thu, 25 Jul 2024 12:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 25 Jul 2024 12:59 PM IST
सार


मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस के साथ मिलकर उपचुनाव लड़ने की बात कही है। उन्होंने पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक भूपेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है। 
 

विज्ञापन
MP News: SP and Congress will jointly contest by-elections in MP, SP made serious allegations against former m
समाजवादी पार्टी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव और पूर्व विधायक सुनीलम ने गुरुवार को भोपाल में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस के साथ मिलकर उपचुनाव लड़ने की बात कही है। प्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा उपुचनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। अब विजयपुर और बुधनी में उपचुनाव होने है। सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा कि अभी हम गठबंधन में है। अभी की स्थिति में मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। हमारा उद्देश्य भाजपा को हराना है। 
विज्ञापन


वहीं, सागर जिले में दलित युवक की हत्या मामले में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। पूर्व विधायक सुनीलम ने आरोप लगाया कि पुलिस पीड़ित पक्ष को धमका रही है। उनको जान से मारने की धमकी दे रही है। उन्होंने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। डॉ. यादव ने कहा कि पहले दलित युवक की हत्या की जाती है। फिर उसकी बहन की हत्या कर दी जाती हैं। वहीं, उन्होंने पीड़ित पक्ष पर दर्ज मामले को वापस लेने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें सागर जिले के खुरई बरोदिया नौनागीर गांव के दलित युवक नितिन की आरोपियों ने पीट पीट कर हत्या कर दी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed