फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj lashed out at Soren, said- JMM means crime, murder and mafia, soil, daughter and bread are no

MP News: शिवराज झारखंड में गरजे, बोले-JMM का मतलब 'जुर्म, मर्डर और माफिया', यहां माटी, बेटी और रोटी असुरक्षित

Tue, 24 Sep 2024 08:27 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 24 Sep 2024 08:27 AM IST
सार

केन्द्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को झारखंड के बहरागोड़ा में आयोजित परिवर्तन यात्रा में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि  माटी, बेटी और रोटी को भाजपा सरकार सुरक्षित करेगी। झारखंड में लव जिहाद और लैंड जिहाद नहीं चलने देंगे। झारखंड में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर तैयार करेंगे। 
 

विज्ञापन
MP News: Shivraj lashed out at Soren, said- JMM means crime, murder and mafia, soil, daughter and bread are no
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड- केन्द्रीय कृषि मंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को झारखंड के कोल्हान प्रमंडल स्थित बहरागोड़ा में परिवर्तन यात्रा में सहभागिता की। सभा के दौरान भारी बारिश और तेज़ आंधी में भी लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। भारी भीड़ को देखकर श्री चौहान ने कहा कि, बदरा बरस रहे हैं, बिजली चमक रही है और घनघोर बारिश हो रही है, लेकिन फिर भी परिवर्तन करने के लिए जनता डटी हुई हैं। ये नज़ारा देखकर आज मैं कह सकता हूं कि, अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा और झारखंड में परिवर्तन आएगा। उन्होंने कहा कि, जिस तरह ये बादल संकट बनकर आये हैं, उसी तरह झारखंड की धरती पर हेमंत सोरेन सरकार के लिए सबसे बड़ा संकट आने वाले है।  
विज्ञापन


झारखंड में माटी, बेटी, रोटी सुरक्षित नहीं है
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत सोरेन सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, झारखंड में माटी, बेटी और रोटी सुरक्षित नहीं है। दरअसल जनसभा के दौरान कुछ महिलाएं हाथों में लाल पोटली लेकर पहुंची, पोटली में झारखंड की माटी थी। महिलाओं ने शिवराज से कहा कि ये झारखंड की माटी है और यहां माटी भी सुरक्षित नहीं है, बेटी भी सुरक्षित नहीं है और हमारी रोटी भी सुरक्षित नहीं है। इन तीनों को भारतीय जनता पार्टी ही सुरक्षित कर सकती है। शिवराज सिंह ने माटी को माथे से लगाते हुए कहा कि, झारखंड में विदेशी घुपैठिएं आ रहे हैं, आधार कार्ड बनवा रहें है और आदिवासी बेटियों से शादी करके जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। हेमंत सोरेन की सरकार ही विदेशी घुसपैठियों को बुलाती है, आधार कार्ड बनवाती है, ये वोटों के लालच में झारखंड की माटी का सौदा कर रहे हैं। कोयला चुराकर बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजा जा रहा है। शिवराज सिंह ने कहा कि झारखंड में लव जिहाद और लैंड जिहाद नहीं चलने दिया जाएगा। यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही माटी, बेटी और रोटी सुरक्षित करेगी। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर बनाएंगे
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हम यहां राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर बनाएंगे। इसका मतलब है कि, जो भारत के रहने वाले हैं, उनका नाम रजिस्टर में दर्ज करेंगे ताकि उन्हें पक्की नागरिकता मिल सके और कोई भी विदेशी आदमी यहां आकर अपना आधार कार्ड न बनवा पाएं और अपना वोटर लिस्ट में नाम ना लिखवा पाएं। वहीं श्री चौहान ने कहा कि, झारखंड में चारो तरफ लूट मची हुई है। हमने बचपन में देखा था कि, गांव-गलियों में घी बाल्टियों में रखकर बेचा जाता था, लेकिन झारखंड में पहली बार देख रहा हूं कि, बालू भी बाल्टियों में रखकर बेची जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के मकान बनाने के लिए राशि दी जा चुकी है, लेकिन झारखंड में बालू के दाम आंसमान छूं रहे हैं, जिसके चलते गरीब जनता बालू ही नहीं खरीद पा रही हैं। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झारखंड में अगर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो गरीबों को पक्के मकान बनाने के लिए बालू फ्री दी जाएगी। उन्होंने कहा कि, हर गरीब को पक्का मकान, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


JMM मतलब जुर्म, मर्डर और माफिया
केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, जेएमएम मतलब जुर्म, मर्डर और माफिया होता है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार ने प्रदेश को तबाह और बर्बाद कर दिया है। विधानसभा चुनाव के दौरान जेएमएम ने जनता से सैंकड़ों वादे किए थे। 5 लाख नौकरियां, बेरोजगारी भत्ता और महिलाओं को चूल्हा खर्च सहित कई वादे किए गए थे, लेकिन पिछले पांच सालों में सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। अब चुनाव के नजदीक आते ही वोटों के लालच में बहनों के खातों में 1 हजार रूपए डाले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन से पूछना चाहता हूं कि सालाना 24 हजार रूपए के हिसाब से हर बहन को 2 लाख 88 हजार रूपए मिलना चाहिए था, लेकिन चार साल 10 महीने के बाद भी केवल उनके खाते में 1 हजार रूपए ही डाले जा रहे हैं, उन्हें पूरा पैसा क्यों नहीं दिया जा रहा है..? वहीं श्री चौहान ने कहा कि, चुनाव आये तो पुलिस भर्ती की दौड़ करवा दी, जिसमें 15 नौजवान अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे। सरकार ने पूरे प्रदेश में इंटरनेट बंद कर दिया, जो नौकरी के लिए परीक्षा नहीं करवा सकता, वो झारखंड क्या चलाएगा। लगभग 2.87 लाख सरकारी पद झारखंड में खाली हैं। भाजपा की सरकार बनते ही पहली कैबिनेट में नौजवानों को नौकरी देने का फैसला किया जाएगा।     


भाजपा की विजय का संकल्प
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवर्तन सभा को संबोधित करते हुए झारखंड में भारतीय जनता पार्टी की विजय का संकल्प दिलाया। चौहान ने कहा कि, हम परिवर्तन यात्रा के माध्यम से गांव-गांव में जा रहे हैं, और जनजागरण कर रहे हैं। भ्रष्ट सरकार के घोटाले और कारनामें जनता के बीच रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि, प्रदेश की जनता ने हेमंत सोरेन की घोटालेबाज, बेईमान और भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फैंकने का मन बना लिया है। परिवर्तन की हवा चल रही है। चौहान ने कहा कि आप हमें समर्थन दें, हम आपको झारखंड में परिवर्तन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed