फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Shivraj hit back at Kamal Nath, said – the statements are showing his frustration

MP News: सीएम शिवराज का पूर्व सीएम कमलनाथ पर पलटवार, बोले- बयान उनकी कुंठा बयां कर रहे

Sun, 22 Jan 2023 12:48 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 22 Jan 2023 12:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कमलनाथ के बयान उनकी कुंठा बता रही है। मुझे लगता है कि कभी वो खुद को भावी मुख्यमंत्री बताते हैं। कभी भविष्य वक्ता हो जाते है। पंचाग पढ़ने लग जाते हैं। एक कुंठित व्यक्ति ही ऐसी भाषा बोल सकता है। देख लूंगा, निपटा दूंगा। पीस दूंगा। कल के बाद परसो आता है।

विज्ञापन
MP News: Shivraj hit back at Kamal Nath, said – the statements are showing his frustration
सीएम शिवराज और कमलनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में नवंबर माह में विधानसभा चुनाव है। इसके पहले प्रदेश की राजनीति भी गरमा रही है। रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम कमलनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके बयान उनकी कुंठा बया कर रहे हैं।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कमलनाथ के बयान उनकी कुंठा बता रही है। मुझे लगता है कि कभी वो खुद को भावी मुख्यमंत्री बताते हैं। कभी भविष्य वक्ता हो जाते है। पंचाग पढ़ने लग जाते हैं। एक कुंठित व्यक्ति ही ऐसी भाषा बोल सकता है। देख लूंगा, निपटा दूंगा। पीस दूंगा। कल के बाद परसो आता है।
विज्ञापन

 
सीएम ने कमलनाथ का नाम लेकर कहा कि आप बुजुर्ग नेता है। कम से कम संयम का परिचय दीजिए। अब गली में खड़ा कोई कार्यकर्ता ऐसी भाषा बोले दे तो ठीक लगता है। सीएम ने कहा कि उनका वचन पत्र ढोंग पत्र है। आजकल वह रोज एक ट्वीट कर देते हैं। कर्जा माफ, सबको रोजगार  उनके वचन पत्र के वादे उन्होंने पूरे नहीं किए और फिर अब ढोंग कर रहे है। सपने दिखा रहे हैं। सपनों के लिए कौन कौन क्या क्या लिख सकता है लिख दो, लेकिन काठ की हांडी एक बार चढ़ती है बार बार नहीं चढ़ती।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें शनिवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ ने टीकमगढ़ में शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को खुले मंच से चुनौती देते हुए कहा कि वे जनता को 18 वर्षों का हिसाब दें। मैं 15 महीने का हिसाब दूंगा। उन्होंने बीजेपी का साथ देने वाले अधिकारियों को भी चेतावनी दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed