फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: School and city buses will run in the capital from today, if anyone stops them, NSA will be imposed

MP News: राजधानी में आज से चलेंगी स्कूल एवं सिटी बसें, किसी ने रोका तो लगाएंगे रासुका

Tue, 02 Jan 2024 09:24 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 02 Jan 2024 09:24 PM IST
सार

जिला प्रशासन का  स्कूल बस संचालकों एवं सिटी बस संचालकों के साथ बैठक की। इसमें निर्णय लिया गया कि बुधवार से स्कूल व सिटी बसें चलाने का फैसला किया गया।  निर्देश का पालन न करने पर ऑपरेटर व ड्राइवर पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
MP News: School and city buses will run in the capital from today, if anyone stops them, NSA will be imposed
जिला प्रशासन ने बस संचालकों के साथ बैठक की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ड्राइवरों की हड़ताल के बीच राजधानी में बुधवार से स्कूल व सिटी बसें चलाने का फैसला किया गया। इसमें तय किया गया कि इन बसों को रोकने वालों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। जो बस ऑपरेटर व ड्राइवर बसें नहीं चलाएंगे उन पर भी कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


भोपाल के संभागायुक्त पवन शर्मा की अध्यक्षता में सिटी बस संचालकों एवं स्कूल बस संचालकों की मंगलवार को बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह एवं पुलिस आयुक्त हरि नारायण चारी मिश्रा उपस्थित रहे। बैठक में सिटी बस संचालकों एवं स्कूल बस संचालकों के साथ चर्चा कर संभागायुक्त शर्मा ने निर्देश दिए कि बुधवार से स्कूल एवं सिटी बसें चलाई जाएं। कलेक्टर आशीष सिंह ने बैठक में ऑपरेटर्स से कहा कि आप निश्चिंत होकर बसें चलाएं। प्रशासन एवं पुलिस का आपको संपूर्ण सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि सिटी व स्कूल बसें चलाने में यदि किसी ने व्यवधान उत्पन्न किया तो उस पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी। निर्देश का पालन नहीं करने पर संबंधित ऑपरेटर के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी एवं ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed