{"_id":"632b0faf4437b46db34bacc9","slug":"mp-news-sarika-gharu-says-fact-of-day-and-night-being-equal-on-23rd-september-is-not-true","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: '23 सितंबर को दिन-रात बराबर होने का तथ्य सत्य नहीं, साल में 2 बार सूर्य पूर्व से निकलता है'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: '23 सितंबर को दिन-रात बराबर होने का तथ्य सत्य नहीं, साल में 2 बार सूर्य पूर्व से निकलता है'
Wed, 21 Sep 2022 06:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 21 Sep 2022 06:51 PM IST
सार
नेशनल अवार्ड प्राप्त और विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने खगोलीय घटना को लेकर जानकारी दी है। घारू के मुताबिक, 23 सितंबर को दिन-रात बराबर होने का तथ्य सत्य नहीं है। खगोलीय शरद ऋतु की शुरुआत शुक्रवार से होगी।
विज्ञापन
विज्ञान प्रसारक सारिका घारू
- फोटो : Social Media
विस्तार
इस शुक्रवार यानी 23 सितंबर को आकाश में सूर्य पृथ्वी की भूमध्यरेखा के ठीक ऊपर दिखाई देगा। नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इस खगोलीय घटना की जानकारी देते हुए बताया, जब सूर्य भूमध्य रेखा के ठीक ऊपर दिखता है, तब इसे इक्वीनॉक्स कहते हैं। साल में दो बार ऐसा होता है। पहला 20 या 21 मार्च को और दूसरा 21 से 24 सितंबर के बीच। इस दिन सूर्य ठीक पूर्व दिशा में उदित होगा और ठीक पश्चिम दिशा में अस्त होगा।
विज्ञापन
सारिका ने बताया, आम लोग या सोशल मीडिया पर इसे दिन-रात बराबर होने की घटना के रूप में बताया जाता है, जो कि सत्य नहीं है। आज मध्य भारत में दिन की अवधि 12 घंटे 6 मिनट होगी। अर्थात दिन और रात बराबर नहीं होंगे। मध्य भारत में दिन और रात आगामी 28 सितंबर को बराबर होंगे।
विज्ञापन
सारिका ने बताया, सितंबर इक्वीनॉक्स इस साल 23 सितंबर को हो रहा है। यह आमतौर पर 22 या 23 सितंबर को होता है। 21 सितंबर को यह कई सदियों से नहीं हुआ है। आगामी 2092 और 2096 को यह 21 सितंबर को होगा। 24 सितंबर को यह घटना पिछली बार 1931 को हुई थी, अब 2303 में यह 24 सितंबर को होगा। यह घटना उत्तरी गोलार्द्ध में खगोलीय ग्रीष्म ऋतु के अंत और खगोलीय शरद ऋतु की शुरूआत का प्रतीक है।
विज्ञापन
सारिका के मुताबिक, कुछ शहरों में 23 सितंबर को सूर्योदय और सूर्यास्त का समय तथा दिन की अवधि इस प्रकार रहेगी...
- भोपालः सूर्योदय- 06:09, सूर्यास्त- 18:16, दिन की अवधि- 12 घंटे 6 मिनट 43 सेकेंड।
- नर्मदापुरमः- सूर्योदय- 06:08, सूर्यास्त- 18:14, दिन की अवधि- 12 घंटे 6 मिनट 42 सेकेंड।
- रायसेनः सूर्योदय- 06:07, सूर्यास्त- 18:14 दिन की अवधि- 12 घंटे 6 मिनट 44 सेकेंड।
- इंदौरः सूर्योदय- 06:15, सूर्यास्त- 18:22, दिन की अवधि- 12 घंटे 6 मिनट 42 सेकेंड।
- जोधपुरः सूर्योदय- 06:26, सूर्यास्त- 18:33, दिन की अवधि- 12 घंटे 6 मिनट 50 सेकेंड।
- जयपुरः सूर्योदय- 06:15, सूर्यास्त- 18:22, दिन की अवधि- 12 घंटे 6 मिनट 53 सेकेंड।
- अंबिकापुरः सूर्योदय- 05:46, सूर्यास्त- 17:52, दिन की अवधि- 12 घंटे 6 मिनट 44 सेकेंड।
- उज्जैनः सूर्योदय- 06:15, सूर्यास्त- 18:22, दिन की अवधि- 12 घंटे 6 मिनट 43 सेकेंड।
