{"_id":"69573e75dc41bfd318096c7f","slug":"mp-news-rss-chief-mohan-bhagwat-will-be-in-bhopal-today-for-a-two-day-visit-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सरसंघचालक मोहन भागवत आज से दो दिवसीय भोपाल प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सरसंघचालक मोहन भागवत आज से दो दिवसीय भोपाल प्रवास पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता
Fri, 02 Jan 2026 09:13 AM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 02 Jan 2026 09:13 AM IST
सार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत दो दिवसीय प्रवास पर भोपाल आ रहे हैं। इस दौरान वे युवाओं, समाज के प्रमुख वर्गों और बुद्धिजीवियों से संवाद कर राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर विचार साझा करेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत प्रदेश प्रवास पर आ रहे हैं। शुक्रवार से वे आगामी दो दिनों तक भोपाल में रहकर विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद करेंगे और संघ से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। प्रवास के दौरान डॉ. भागवत युवाओं, समाज के प्रमुख व्यक्तियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों के साथ बैठकें करेंगे। इन बैठकों का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण, सामाजिक दायित्व और वर्तमान समय की चुनौतियों पर विचार-विमर्श करना है। प्रवास के पहले दिन युवाओं के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से चयनित युवा शामिल होंगे। ये युवा शिक्षा, सेवा, सामाजिक कार्य, उद्योग और नवाचार के क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।
ये भी पढ़ें- MP News: नए साल की सुबह भोपाल में आस्था और उत्साह का संगम,मंदिरों में उमड़ी भीड़,पर्यटन स्थलों में दिखा उत्साह
इसके अलावा शाम के समय शहर में एक प्रमुख समारोह भी आयोजित होगा, जिसमें सामाजिक, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, व्यावसायिक और बौद्धिक क्षेत्र से जुड़े विशिष्ट नागरिक उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में संघ के शताब्दी वर्ष के महत्व, सामाजिक भूमिका और समकालीन परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। संघ नेतृत्व के इस प्रवास को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bhopal News: भोपाल जिले में ग्राम पंचायत कांग्रेस समितियों का गठन शुरू, बूथ चलो, गांव चलो अभियान को रफ्तार

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन