फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Rs 82.31 crore spent on two-day GIS held in Bhopal, government gave information in Vidhan Sabha

MP News: भोपाल में हुए दो दिवसीय जीआईएस पर 82.31 करोड़ रुपये हुए खर्च, सरकार ने विस में दी जानकारी

Mon, 24 Mar 2025 07:39 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Mon, 24 Mar 2025 07:39 AM IST
सार

राजधानी भोपाल में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) पर 82.31 करोड़ रुपये खर्च किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में विपक्ष के उपनेता हेमंत कटारे के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
MP News: Rs 82.31 crore spent on two-day GIS held in Bhopal, government gave information in Vidhan Sabha
जीआईएस समिट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में 24 और 25 फरवरी को आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) पर 82.31 करोड़ रुपये खर्च किए गए। यह जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में विपक्ष के उपनेता हेमंत कटारे के सवाल के जवाब में दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में राज्य में निवेश को आकर्षित करने के लिए आयोजित विभिन्न सम्मेलनों पर कुल 268 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इस बार GIS और रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव्स, इंटरएक्टिव सेशंस आदि के जरिए कुल 30.77 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।
विज्ञापन


बता दें, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट का आयोजन इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय संग्राहलय में किया गया था। यहां पर एक दर्जन से ज्यादा डोम लगाए गए थे। मेहमानों को कार्यक्रम स्थल तक लाने ले जाने के लिए इलेक्ट्रिक बसें और गोल्फ कार किराए से ली गई थी। मेहमानों के लिए समिट में खास और विशेष इंतजाम किए गए थे। इस पर जीआईएस से पहले रीजनल इंडस्ट्रीज कॉन्क्लेव्स का आयोजन किया गया। निवेश लाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यूके-जर्मनी और जापान की यात्रा पर गए। 
विज्ञापन


शहर की साज सज्जा पर करोड़ों खर्च 
बता दें, ग्लोबल इंवेसटर्स समिट (जीआईएस) के आयोजन से पहले भोपाल शहर की साज सज्जा पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए। इसमें लोक निर्माण विभाग में सड़क, नगर निगम ने पेटिंग और साज सज्जा के अलावा अन्य एजेंसियों ने भोपाल की सजावट पर राशि खर्च की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed